lucknow, shelter home, car accident, 4 diedनई दिल्ली, (विनीत सिंह ) : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक कार हादसा हो गया है जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि आठ लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं. यह घटना करीब रात डेढ़ बजे की है जब एक बेकाबू कर रैनबसेरे में सो रहे लोगों पर चढ़ गयी. यह रैनबसेरा दालीबाग इलाके में विधायक निवास के सामने है.

इस कार को मोहनलालगंज के पूर्व विधायक दिवंगत अशोक रावत का बेटा आयुष रावत चला रहा था. कार में उसके साथ निखिल अरोड़ा नाम का एक कारोबारी भी मौजूद था. इन दोनों ही लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Adv from Sponsors