live vidhan sabha election results

आज सुबह से ही 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं, इन नतीजों में चार राज्यों के नतीजे तो साफ़ हो चुके हैं लेकिन मध्य प्रदेश में अभी भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. आज शाम 6 बजे तक ये बात साफ़ हो जाएगी कि आखिर मध्य प्रदेश मेंकौन सरकार बना रहा है लेकिन उससे पहले आप आज दिन भर के चुनाव अपडेट्स यहां पर ले सकते हैं.

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में सरकार बनेगी यह बात अब साफ़ हो चुकी है तेलंगाना में सत्तारूढ़ TRS ने बंपर वापसी की है, तो मिजोरम में 10 साल से सत्ता में रही कांग्रेस से MNF कुर्सी छिन चुकी है। सबसे तेज नतीजों और हर अपडेट हम दे रहे हैं यहां। तो सटीक विश्लेषण और सबसे तेज परिणाम के लिए जुड़े रहें…

तेलंगाना में टीआरएस प्रचंड जीत की तरफ। टीआरएस 87 सीटों पर आगे, कांग्रेस 20 सीटों पर आगे। मिजोरम में एमएनएफ 26 सीटों पर आगे।Tue, 11 Dec 2018 16:14:35 (IST)

राजस्थान में रूझानों में कांग्रेस को बहुमत। कांग्रेस 102 सीटों पर और बीजेपी 71 सीटों पर आगे।Tue, 11 Dec 2018 16:11:28 (IST)

मध्य प्रदेश में रुझानों के हिसाब से कांग्रेस को बढ़त। कांग्रेस 115 पर और बीजेपी 105 सीटों पर आगे।Tue, 11 Dec 2018 16:09:09 (IST)
छत्तीसगढ़ में बीजेपी करारी शिकस्त की ओर। कांग्रेस 62 और बीजेपी 13 सीटों पर आगे।Tue, 11 Dec 2018 15:32:12 (IST)
Tue, 11 Dec 2018 17:05:20 (IST)

Tue, 11 Dec 2018 16:47:45 (IST)
जनाधार का सम्मान करते हुए पार्टी अध्यक्ष अजित सिंह ने हमारे विधायक को निर्देश दिया है कि वह स्थायी सरकार बनाने में कांग्रेस की मदद करें: जयंत चौधरी, उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल

Tue, 11 Dec 2018 16:33:48 (IST)
हम राज्य में बीजेपी या अन्य किसी दल के साथ सरकार नहीं बनाएंगे क्योंकि हम खुद से सरकार बनाने में सक्षम हैं। हमने 40 में से 26 सीटें जीती हैं। हम एनईडीए (नॉर्थ-ईस्ट) और एनडीए का हिस्सा हैं, लेकिन हम कांग्रेस और यूपीए के साथ नहीं जाएंगे: जोरामथांगा, एमएनएफ अध्यक्ष

Tue, 11 Dec 2018 16:27:49 (IST)
तेलंगाना: टीआरएस प्रमुख केसीआर गजवेल विधानसभा सीट से 50 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते हैं। जीतने के बाद हैदराबाद स्थित पार्टी हैडक्वॉर्टर पहुंचे।
तेलंगाना में टीआरएस प्रचंड जीत की तरफ। टीआरएस 87 सीटों पर आगे, कांग्रेस 20 सीटों पर आगे। मिजोरम में एमएनएफ 26 सीटों पर आगे।
Tue, 11 Dec 2018 16:11:28 (IST)
राजस्थान में रूझानों में कांग्रेस को बहुमत। कांग्रेस 102 सीटों पर और बीजेपी 71 सीटों पर आगे।
Tue, 11 Dec 2018 16:09:09 (IST)
मध्य प्रदेश में रुझानों के हिसाब से कांग्रेस को बढ़त। कांग्रेस 115 पर और बीजेपी 105 सीटों पर आगे।
Tue, 11 Dec 2018 15:38:15 (IST)
मध्य प्रदेश में फिर हुआ उलटफेर। 115 सीटों पर आगे हुई कांग्रेस, 105 पर बीजेपी को बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 15:32:12 (IST)
छत्तीसगढ़ में बीजेपी करारी शिकस्त की ओर। कांग्रेस 62 और बीजेपी 13 सीटों पर आगे।
Tue, 11 Dec 2018 15:30:58 (IST)
इंदौर-3 विधानसभा सीट से बीजेपी लीडर कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय चल रहे हैं आगे।
Tue, 11 Dec 2018 15:28:22 (IST)
छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस ने हासिल की बड़ी जीत। मध्य प्रदेश में करीबी मुकाबले बीजेपी से आगे। मिजोरम से हुई विदाई, तेलंगाना में टीआरएस की वापसी।
Tue, 11 Dec 2018 15:25:45 (IST)
113 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी को 106 सीटों पर मिली बढ़त। बहुमत के करीब पहुंची कांग्रेस, 116 है जादुई आंकड़ा।
Tue, 11 Dec 2018 15:19:15 (IST)
राजस्थान में कांग्रेस को 101 सीटों पर बढ़त के साथ मिला स्पष्ट बहुमत। बीजेपी 70 सीटों पर आगे।
Tue, 11 Dec 2018 15:16:05 (IST)
मध्य प्रदेश में फिर मजबूत हुई कांग्रेस। 112 सीटों पर आगे हुई कांग्रेस, 108 पर बीजेपी को बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 15:12:44 (IST)
मध्य प्रदेश में फिर बदला आंकड़ा। 112 सीटों पर कांग्रेस आगे, बीजेपी को 108 सीटों पर बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 15:01:04 (IST)
राजस्थान में तीन सीटों पर हुआ नतीजों का ऐलान, तीनों बीजेपी के खाते में।
Tue, 11 Dec 2018 14:57:27 (IST)
झालरापाटन सीट से वसुंधरा राजे ने 29,000 से ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत।
Tue, 11 Dec 2018 14:42:13 (IST)
मध्य प्रदेश में 111 सीटों पर आगे है बीजेपी, कांग्रेस को 108 सीटों पर मिली बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 14:36:13 (IST)
मध्य प्रदेश में फिर बढ़ी बीजेपी की बढ़त। 112 सीटों पर आगे, कांग्रेस ने 107 सीटों पर बनाई बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 14:26:25 (IST)
मध्य प्रदेश में 111 सीटों पर अटकी बीजेपी, कांग्रेस को 109 सीटों पर बढ़त। सरकार गठन में अन्य की होगी अहम भूमिका।
Tue, 11 Dec 2018 14:19:33 (IST)
राजस्थान में कांग्रेस की बढ़त 101 से घटकर 100 सीटों पर आई। बीजेपी को 74 सीटों पर बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 14:10:02 (IST)
मध्य प्रदेश में फिर बदला आंकड़ा। बीजेपी 112 और कांग्रेस 108 सीटों पर आगे।
Tue, 11 Dec 2018 14:09:00 (IST)
मध्य प्रदेश में मामला फंसा। चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस और बीजेपी को 110-110 सीटों पर आगे।
Tue, 11 Dec 2018 14:07:13 (IST)
राजस्थान में कांग्रेस को रुझानों में अपने दम पर मिला स्पष्ट बहुमत। 101 सीटों पर बनाई बढ़त, बीजेपी 73 पर आगे।
Tue, 11 Dec 2018 14:01:55 (IST)
राजस्थान में कांग्रेस 101 सीटों पर आगे। बीजेपी को 70 सीटों पर बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 14:00:24 (IST)
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 60, बीजेपी 16 और अन्य 7 सीटों पर आगे।
Tue, 11 Dec 2018 13:56:15 (IST)
मध्य प्रदेश में फिर से बीजेपी आगे। बीजेपी को 111 और कांग्रेस को 109 सीटों पर बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 13:51:36 (IST)
तेलंगाना में टीआरएस 86 और कांग्रेस 21 सीटों पर आगे। 11 सीटों पर अन्य को बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 13:39:49 (IST)
राजस्थान में कांग्रेस 97 सीटों पर आगे। बीजेपी को 74 सीटों पर बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 13:37:12 (IST)
मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस फिर 110 सीटों पर बढ़त के साथ बराबरी पर।
Tue, 11 Dec 2018 13:36:01 (IST)
तेलंगाना में टीआरएस 85 और कांग्रेस 21 सीटों पर आगे। 12 सीटों पर अन्य को बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 13:31:43 (IST)
छत्तीसगढ़ में 59 सीटों पर आगे कांग्रेस, बीजेपी को 17 पर बढ़त। अन्य दल सात सीटों पर आगे।
Tue, 11 Dec 2018 13:30:03 (IST)
मध्य प्रदेशः बीजेपी 110 और कांग्रेस 109 सीटों पर आगे। अन्य को 11 सीटों पर बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 13:27:21 (IST)
राज्स्थान में कांग्रेस 96 और बीजेपी 76 सीटों पर आगे। अन्य दलों के उम्मीदवार 24 सीटों पर आगे।
Tue, 11 Dec 2018 13:16:39 (IST)
मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर, बीजेपी 111 सीटों पर आगे। कांग्रेस को 108 सीटों पर बढ़त। अन्य 11 सीटों पर आगे।
Tue, 11 Dec 2018 13:14:15 (IST)
छत्तीसगढ़ की तस्वीर साफ, कांग्रेस 58 सीटों पर आगे। बीजेपी को 17 सीटों पर बढ़त। सात पर अन्य आगे।
Tue, 11 Dec 2018 13:12:45 (IST)
राजस्थान में काग्रेस 96 और बीजेपी 76 सीटों पर आगे है
Tue, 11 Dec 2018 13:11:38 (IST)
मिजोरम में तस्वीर साफ हो चुकी है। MNF 25 सीटों पर बढ़त बना चुकी है और कांग्रेस मात्र 5 सीट पर आगे है। कांग्रेस के सीएम दोनों सीटों पर चुनाव हार गए हैं।
Tue, 11 Dec 2018 13:10:44 (IST)
मध्य प्रदेश में बराबरी के आंकड़े पर पहुंची बीजेपी और कांग्रेस, दोनों 109-109 सीटों पर आगे। अन्य 12 सीटों पर आगे।
Tue, 11 Dec 2018 13:02:56 (IST)
राजस्थान में कांग्रेस 95 और बीजेपी 78 सीटों पर आगे। बहुमत के आंकड़े से 6 सीट दूर है कांग्रेस।
Tue, 11 Dec 2018 12:56:12 (IST)
मध्य प्रदेश में और करीबी हुआ मुकाबला। 110 सीटों पर कांग्रेस और 108 सीटों पर बीजेपी आगे।
Tue, 11 Dec 2018 12:47:21 (IST)
राजस्थान में सरकार गठन की जुगत में जुटी कांग्रेस। 8 स्वतंत्र उम्मीदवारों के संपर्क में सचिन पायलट।
Tue, 11 Dec 2018 12:46:38 (IST)
मध्य प्रदेश में रुझानों में पिछड़ने पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, संगठन की पकड़ कमजोर हुई है।
Tue, 11 Dec 2018 12:36:08 (IST)
मध्य प्रदेश में और रोचक हुआ मुकाबला। कांग्रेस 110 और बीजेपी 107 सीटों पर आगे। 6 सीटों पर आगे चल रही है बीएसपी, सरकार गठन में हो सकती है अहम भूमिका।
Tue, 11 Dec 2018 12:31:07 (IST)
मिजोरम में कांग्रेस के लल थनहवला दोनों सीटों से हारे।
Tue, 11 Dec 2018 12:25:03 (IST)
वोट प्रतिशत के लिहाज से भी मध्य प्रदेश में है कड़ी टक्कर। अब तक बीजेपी को 41.8 फीसदी और कांग्रेस को 41.1 फीसदी वोट मिले।
Tue, 11 Dec 2018 12:24:21 (IST)
मध्य प्रदेश में अब भी बेहद दिलचस्प बनी हुई है लड़ाई। आयोग के मुताबिक बीजेपी 109 और कांग्रेस 108 सीटों पर चल रही है आगे। 116 है बहुमत का आंकड़ा।
Tue, 11 Dec 2018 12:21:21 (IST)
राजस्थान में अन्य कर सकते हैं खेल। कांग्रेस 94 और बीजेपी 80 सीटों पर आगे। 25 सीटों पर आगे हैं अन्य। सरकार के समीकरण में अहम साबित होंगे अन्य।
Tue, 11 Dec 2018 12:17:45 (IST)
रुझानों पर शिवसेना ने साधा बीजेपी पर निशाना। संजय राउत बोले, मैं यह नहीं कहूंगा कि कांग्रेस को जीत मिली है, बल्कि यह लोगों का गुस्सा है। आत्मनिरीक्षण किया जाना चाहिए।
Tue, 11 Dec 2018 12:12:40 (IST)
अशोक गहलोत ने दिए गठबंधन सरकार बनाने के संकेत। कहा, अन्य दलों का साथ आने पर स्वागत। पार्टी की जीत का राहुल गांधी को दिया श्रेय।
Tue, 11 Dec 2018 12:10:48 (IST)
रुझानों से अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। मैं जीतने वाले उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को बधाई देता हूं। लेकिन, तेलंगाना में महागठबंधन बुरी तरफ असफल रहा है।- राजनाथ सिंह, गृह मंत्री
Tue, 11 Dec 2018 12:05:47 (IST)
चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस 110 और बीजेपी 108 सीटों पर चल रही है आगे। 8 सीटों पर अन्य को बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 11:59:31 (IST)
राजस्थान में रुझानों में हुआ उलटफेर। कांग्रेस अब 93 सीटों पर आगे, बीजेपी 82 और अन्य 24 सीटों पर आगे।
Tue, 11 Dec 2018 11:55:52 (IST)
छत्तीसगढ़ में मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से चल रहे हैं पीछे।
Tue, 11 Dec 2018 11:52:25 (IST)
चुनाव आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 54 सीटों पर आगे, बीजेपी को 17 सीटों पर बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 11:46:34 (IST)
राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही फिलहाल वोट प्रतिशत के मामले में 38.4% के आंकड़े पर।
Tue, 11 Dec 2018 11:45:43 (IST)
राजस्थान में 184 सीटों के आए रुझान। 87 पर कांग्रेस, 75 सीटों पर बीजेपी की बढ़त। वोट प्रतिशत में भी है कांटे की टक्कर।

Tue, 11 Dec 2018 11:36:19 (IST)
तेलंगाना में कांग्रेस ने EVM पर उठाए सवाल। VVPAT की पर्चियों की गिनती करने की बात कही।
Tue, 11 Dec 2018 11:34:23 (IST)
राहुल भाई पहले से ही सबको साथ लेकर चलते हैं। इंसानियत की मूरत हैं, जो भारत की तकदीर को अपने हाथों में लेने वाले हैं। वह बड़े मजबूत हैं और बीजेपी का नया GTU- गिरे तो भी टांग ऊपर।- चुनावों के रुझान पर बोले नवजोत सिंह सिद्धू
Tue, 11 Dec 2018 11:31:20 (IST)
मिजोरम में कांग्रेस को करारा झटका। चीफ मिनिस्टर ललथनहवला चम्फाई दक्षिण सीट से हारे।
Tue, 11 Dec 2018 11:22:34 (IST)
किसे क्या पद मिलेगा, इसका फैसला विधायक और पार्टी हाईकमान तय करेंगे।- सीएम पद पर बोले सचिन पायलट
Tue, 11 Dec 2018 11:19:37 (IST)
शुरुआती रुझानों से यह स्पष्ट हो चुका है कि राजस्थान में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। 5 साल के संघर्ष का यह परिणाम है। पिछली बार हमें सिर्फ 21 सीटें मिली थी और अब हम बहुमत की ओर हैं।- सचिन पायलट
Tue, 11 Dec 2018 11:16:22 (IST)
राजस्थान: अशोक गहलोत ने सीएम पद का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर छोड़ा।
Tue, 11 Dec 2018 11:07:26 (IST)
राजस्थान में सीएम के सवाल को टाल गए अशोक गहलोत। कहा- मीडिया के सामने कुछ नहीं बोलूंगा।
Tue, 11 Dec 2018 10:59:04 (IST)
मध्य प्रदेश की राघोगढ़ सीट से दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह चल रहे आगे।
Tue, 11 Dec 2018 10:57:22 (IST)
राजस्थान में कांग्रेस 91 और बीजेपी 87 सीटों पर चल रही है आगे।
Tue, 11 Dec 2018 10:48:33 (IST)
मध्य प्रदेश में कांग्रेस खेमे में बढ़ी हलचल, कमलनाथ के घर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया।
Tue, 11 Dec 2018 10:43:22 (IST)
मध्य प्रदेश में बीजेपी 104 सीटों पर आगे, कांग्रेस 115 पर है आगे। बहुमत की ओर बढ़ रही है कांग्रेस।
Tue, 11 Dec 2018 10:39:23 (IST)
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनना तय। कांग्रेस 59 सीटों और बीजेपी 24 सीटों पर आगे।
Tue, 11 Dec 2018 10:38:34 (IST)
5 राज्यों के चुनावों के रुझान पर पीएम मोदी ने नहीं दिया किसी सवाल का जवाब।
Tue, 11 Dec 2018 10:36:45 (IST)
पीएम मोदी ने कहा कि सभी राजनीतिक दल मई महीने में कसौटी पर कसे जाने वाले हैं, इसलिए हमें उम्मीद है कि सभी लोग जनहित में सहयोग करेंगे।
Tue, 11 Dec 2018 10:36:20 (IST)
हमें उम्मीद है कि देशहित, जनहित में जितने काम हैं, उन पर सहयोगी दल मदद करेंगे। तीखी बहस हो, विवाद हो, लेकिन संवाद तो होना ही चाहिए।- संसद सत्र से पहले बोले पीएम मोदी
Tue, 11 Dec 2018 10:33:29 (IST)
मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने बनाई बढ़त। 116 सीटों पर हुआ आगे। अब तक तीन राज्यों में रुझानों में बहुमत के करीब है कांग्रेस।
Tue, 11 Dec 2018 10:32:05 (IST)
पढ़ें पूरी खबर: चंद्रायनगुट्टा सीट से जीते अकबरुद्दीन ओवैसी
Tue, 11 Dec 2018 10:31:09 (IST)
राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से 8845 वोटों से आगे। कांग्रेस के अशोक गहलोत सरदारपुरा और सचिन पायलट टोंक से आगे। : चुनाव आयोग
Tue, 11 Dec 2018 10:24:09 (IST)
तेलंगाना में टीआरएस का क्लीन स्वीप। 85 सीटों पर केसीआर चल रहे आगे। कांग्रेस 22 सीटों पर ही आगे।
Tue, 11 Dec 2018 10:21:09 (IST)
राजस्थान की नाथद्वारा सीट से कांग्रेस के सीनियर लीडर सीपी जोशी चल रहे हैं आगे।
Tue, 11 Dec 2018 10:17:40 (IST)
छत्तीसगढ़, राजस्थान में यदि रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो 2014 के बाद बीजेपी सीधी लड़ाई में कांग्रेस से पहला चुनाव हारी।
Tue, 11 Dec 2018 10:15:00 (IST)
पीएम मोदी ने बुलाई वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक। संसद भवन में सुबह 10:30 बजे होगी मीटिंग। रुझानों पर भी हो सकती है चर्चा।
Tue, 11 Dec 2018 10:12:18 (IST)
रुझानों पर बोले गृह मंत्री राजनाथ सिंह, ये शुरुआती संकेत हैं। हमें अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
Tue, 11 Dec 2018 10:11:34 (IST)
छत्तीसगढ़ के दुर्ग से कांग्रेस के अरुण वोरा चल रहे हैं आगे।
Tue, 11 Dec 2018 10:10:12 (IST)
मध्य प्रदेश में फिर बदली तस्वीर। 112 सीटों पर आगे हुई कांग्रेस। 110 सीटों पर बीजेपी को बढ़त। 116 है बहुमत का आंकड़ा।
Tue, 11 Dec 2018 10:09:14 (IST)
छत्तीसगढ़: रुझानों में कांग्रेस ने बनाई बंपर बढ़त। 59 सीटों पर कांग्रेस आगे और बीजेपी 24 पर आगे।
Tue, 11 Dec 2018 10:05:23 (IST)
राजस्थान में कांग्रेस की बढ़त लगातार है कायम। 106 सीटों पर कांग्रेस और 72 सीटों पर बीजेपी आगे।
Tue, 11 Dec 2018 10:04:38 (IST)
कांग्रेस के दिल्ली स्थित दफ्तर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जश्न।
Tue, 11 Dec 2018 10:02:43 (IST)
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने फिर बनाई बढ़त। बीजेपी 113 और कांग्रेस 109 सीटों पर आगे।
Tue, 11 Dec 2018 10:01:10 (IST)
राजस्थान में कांग्रेस ने 108 और बीजेपी ने 76 सीटों पर बनाई बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 09:56:28 (IST)
विवादित बयानों के लिए चर्चित AIMIM अकबरुद्दीन ओवैसी तेलंगाना की चंद्रयान गुट्टा सीट से जीते।
Tue, 11 Dec 2018 09:53:50 (IST)
राजस्थान में कांग्रेस ने रुझानों में छुआ 100 का आंकड़ा। बीजेपी ने 84 सीटों पर बनाई बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 09:50:06 (IST)
मध्य प्रदेश में मंत्री नरोत्तम मिश्रा और दीपक जोशी चल रहे पीछे।
Tue, 11 Dec 2018 09:49:02 (IST)
छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर। किंगमेकर कहे जा रहे अजीत जोगी मारवाही सीट से तीसरे नंबर पर चल रहे। बीजेपी कैंडिडेट सबसे आगे।
Tue, 11 Dec 2018 09:46:59 (IST)
छत्तीसगढ़: राजनांदगांव से सीएम रमन सिंह अपनी सीट पर हुए आगे। शुरुआत में चल रहे थे पीछे।
Tue, 11 Dec 2018 09:46:03 (IST)
मिजोरम में मिजो नैशनल फ्रंट को मिला बहुमत। कांग्रेस 10 सालों से थी सत्ता में।
Tue, 11 Dec 2018 09:43:01 (IST)
मध्य प्रदेश में कांटे का हुआ मुकाबला। बीजेपी 105 और कांग्रेस 103 सीटों पर आगे।- आज तक
Tue, 11 Dec 2018 09:37:03 (IST)
बीजेपी को झटके से सदमे में शेयर बाजार, 500 अंकों की जोरदार गिरावट
Tue, 11 Dec 2018 09:31:52 (IST)
मध्य प्रदेश में कांग्रेस 95 और बीजेपी 92 सीटों पर है आगे।- जी न्यूज
Tue, 11 Dec 2018 09:27:14 (IST)
छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट से सीएम रमन सिंह पीछे। कांग्रेस की करुणा शुक्ला ने बनाई बढ़त। अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी हैं करुणा।
Tue, 11 Dec 2018 09:23:46 (IST)
मिजोरम में एमएनएफ को 16 और कांग्रेस को 13 सीटों पर बढ़त। रुझानों के मुताबिक सत्ता से बाहर हो सकती है कांग्रेस।
Tue, 11 Dec 2018 09:22:56 (IST)
मध्य प्रदेश में बीजेपी 52 और कांग्रेस 49 सीटों पर आगे। बीएसपी को 2 और अन्य को 2 सीटों पर बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 09:19:10 (IST)
राजस्थान में 162 सीटों के आए रुझान। कांग्रेस 94 सीटों पर आगे। बीजेपी को 65 और अन्य को 3 सीटों पर बढ़त।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here