ladies-like-mens-with-big-and-healthy-beards

नई दिल्ली : एक दौर था जब घर में पुरुषों को सलाह दी जाती थी की दाढ़ी रखना गलत बात होती है और घर के सभी मर्दों को क्लीन शेव रहने के लिए कहा जाता था. लेकिन जैसे जैसे समय बीता स्टाइल के ट्रेंड भी बदल गये और दाढ़ी रखना एक फैशन बन गया. लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि दाढ़ी रखने वाले पुरुषों को महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं. जी हाँ एक सर्वे में हुए खुलास से पता चला है कि जिन पुरुषों के घनी दाढ़ी आती हैं उन्हें महिलाओं का एक्स्ट्रा अटेंशन मिलता है और मिलाएं ऐसे पुरुषों को बस देखती ही रह जाती हैं.

महिलाओं के आकर्षण की वजह दाढ़ी मूंछें होती हैं जो पुरुषों के कुछ गुणों से उन्हें अवगत करवाती हैं. और यही वजह है कि आजकल की महिलाएं ऐसे पुरुषों को पसंद करती हाँ जिनकी दाढ़ी मूंछे होती हैं. अब आपको हम दाढ़ी मूंछों के बारे में ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिसने महिलाएं आपकी तरफ फ़ौरन खिंची चली आती हैं.

1. रफ-टफ लुक
अगर आप पुरुष हैं तो आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि जब आप रफ-टफ लुक में होते हैं तो आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी आपकी ओर ज्यादा आकर्षित रहती हैं। यहां तक कि आपकी फीमेल कलीग्स भी आपको दाढ़ी-मूंछों के साथ ही देखना पसंद करती हैं।

2. आकर्षक पुरुष
वहीं अगर आप खुद फीमेल हैं तो आपको ये बात बताने का तो कोई अर्थ है ही नहीं क्योंकि आप तो जानती ही हैं कि आपको अपना पुरुष साथी तब ज्यादा आकर्षक लगता है जब उसके चेहरे पर हल्की-फुल्की दाढ़ी-मूंछ हों।

3. चॉकलेट ब्वॉय
हां, ऐसी भी कई लड़कियां होती हैं जिन्हें चॉकलेट ब्वॉय ज्यादा दिलचस्प और आकर्षक लगते हैं लेकिन हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि इस श्रेणी की लड़कियों या महिलाओं की तादाद बहुत कम होती है। अधिकांशत: फीमेल्स को रफ-टफ लुक वाले लड़के ही पसंद आते हैं।

4. मर्दों वाली बात
लुक्स ही आपके व्यक्तित्व को दुनिया तक पहुंचाते हैं। ऐसे लड़के जिनके भीतर ना सिर्फ पुरुषत्व कूट-कूटकर भरा हो बल्कि बाहर झलक भी रहा हो, महिलाओं के आकर्षण का केन्द्र बन जाते हैं। ऐसे में महिलाएं भी यहीं चाहती हैं कि उनका पति या ब्वॉयफ्रेंड भी काफी हैपनिंग लगे और इसलिए उन्हें अपने साथी का रफ-टफ लुक बहुत भाता है।

5. मैच्योर
ये बात तो आपको पता भी होगी और कई बार आपने सुन भी रखा होगा कि लड़कियों को मैच्योर दिखने वाले लड़के पसंद आते हैं। लड़कों के चेहरे पर दिखने वाली मैच्योरिटी उनके मार्क्स को और बढ़ा देती है। क्लीन शेव लड़कों के चेहरे पर परिपक्वता इस हद तक नहीं झलकती, जितनी दाढ़ी की वजह से झलकती है।

6. मजबूत व्यक्तित्व
लड़कियों के अनुसार वे लड़के जिनके चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ रहती हैं, वे काफी मजबूत व्यक्तित्व के दिखते हैं। लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद भी वही लड़के आते हैं जिनकी पर्सनैलिटी उन्हें सबसे पहले क्लिक करती है।

7. फैशनेबल
वैसे फैशन और ट्रेंड सेट करने में बॉलिवुड फिल्में एक अहम भूमिका निभाती हैं और आजकल तो आपने देखा ही होगा कि फिल्मों में भी हीरो रफ-टफ लुक में ही दिखाई देते हैं। लड़कियों को भी यही लगता है कि क्लीन शेव रहना अब आउट ऑफ फैशन हो गया है।

8. हॉटनेस
लड़कियों के अनुसार वे पुरुष जो क्लीन शेव रहने की बजाय रफ-टफ लुक पसंद करते हैं वे अपेक्षाकृत ज्यादा हॉट होते हैं।

9. स्टबर्न लुक 
चेहरे से जिद्दी और हठीले दिखने वाले पुरुष महिलाओं के आकर्षण का केन्द्र बनते हैं। चेहरे पर हल्की-फुल्की दाढ़ी-मूंछ उनके विषय में कुछ ऐसा ही कहती भी है।

10. किसेबल
जब किस करने की बात हो तो भी महिलाओं को स्टबर्न चेहरे वाले रफ-टक लुक वाले पुरुष पसंद आते हैं। किस करते समय जब महिलाओं के कोमल चेहरे पर दाढ़ी चुभती है तो उन्हें ये बहुत रोमांटिक लगता है।

 

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here