मुख्य बातें…

  1. कुमारस्वामी ने महिला किसान से कहा कहां सो रहे थीं.
  2. बीजेपी ने कुमार के इस बयान की निंदा की है.

 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक महिला गन्ना किसान पर विवादित टिप्पणी करके विपक्ष के निशाने पर आ गए. उन्होंने महिला किसान ये कह दिया कि पिछले चार सालों से आप कहां सो रही थीं. हालांकि, उनके इस बयान की चारो तरफ निंदा कि जा रही है.

बता दें कि नार्थ कर्नाटक में बीते कुछ दिनों से गन्ना किसान आंदोलनरत हैं. गन्ना किसान लगातार ये मांग कर रहे हैं कि उनके न्यनतम समर्थन मुल्य को बढ़ाया जाए. इसी क्रम में एक महिला गन्ना किसान ने मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की आलोचना की जिसके जबाव में कुमारस्वामी ने कन्नड़ भाषा में जबाव देते हुए कहा कि थाई(मां) अबतक कहां सो रही थीं आप.

कुमारस्वामी के इस बयान के बाद वे अब विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं. वहीं बीजेपी तो उनके इस बयान को लेकर उनपर जमकर बरस रही है. वहीं, इसके साथ ही बीजेपी ने उन्हें एक अवसरवादी नेता करार दिया है.

इसी क्रम में कुमार ने अपने बचाव में सफाई पेश की उन्होंने कहा कि मेरा उद्देशय कोई उस महिला गन्ना किसान की बेज्जती करना नहीं था. बल्कि मैं तो उसे ये बताने का प्रयास कर रहा था आप लोग अब तक कहां थें.

वहीं, कर्नाटक में बीजेपी के नेता बीएस येदियुरप्पा ने कुमारस्वामी पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक के इतिहास में अभी तक किसी भी मुख्यमंत्री ने किसानों को ऐसा नहीं कहा. इतना ही नहीं बीजेपी ने कुमारस्वामी से अपने इस कृत्य को लेकरक मांफी की मांग की है.

Adv from Sponsors