kanpur, medical college, bomb blast, police, two injured

नई दिल्ली, (विनीत सिंह) : कानपुर के मेडिकल कालेज में बम धमाका हो गया है. इस धमाके में दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गये है. जानकारी के मुताबिक़ कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक मेडिकल कालेज में एक के बाद एक दो धमाके हुए है. इन धमाकों के बाद कालेज में अफरा तफरी मच गयी.

धमाके के बाद कालेज पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है. धमाके में घायल सभी घायलों को हैलट अस्पताल में भारती कराया गया है जहाँ पर उनका इलाज चल रहा है.

शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक के बाद के दो धमाके हुए। इससे वहां दहशत फैल गई। विस्फोट से दो लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने बम के अवशेष जांच के लिए अपने पास रख लिए हैं।

लखनऊ में आतंकी के साथ हुई मुठभेड़ और एक आतंकी की गिरफ्तारी के बाद से कानपुर में पहले से ही हाई अलर्ट है. मेडिकल कालेज की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने चारों तरफ से कालेज को घेर लिया है और जगह जगह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

 

Adv from Sponsors