जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। धमाके में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं, साथ ही छह नागरिकों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बांदीपोरा के सुंबल पुल इलाके में आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया। हमले में करीब छह नागरिक घायल हो गए हैं। इस हमले में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

 

Adv from Sponsors