tamilnadu

नई दिल्ली (ब्यूरो, चौथी दुनिया): तमिलनाडु के मुख्य सचिव के घर आयकर विभाग ने छापा मारा। विभाग को जानकारी मिली जिसके मुख्य सचिव राम मोहन राव के घर पर छापा मारा गया। राव का घर अन्ना नगर में हैं जहां हाल ही में मनी एक्सचेंज का रैकेट पर्दाफाश हुआ था।

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने ये छापा शेखर रेड्डी से मिली जानकारी के बाद मारा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले विभाग ने नोट बदली के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया था। जिसमे 90 करोड़ रुपये कैश और 100 किलोग्राम सोना बरामद हुआ था। पुलिस श्रीनिवास रेड्डी, शेखर रेड्डी से पूछताछ कर रही है।

सूचना मिलने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अन्ना नगर और टी नगर समेत आठ जगहों पर एक साथ छापेमारी की। जहां से 90 करोड़ रुपये नकद और 100 किलो सोना बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि सोने की कीमत लगभग 30 करोड़ है। इसके अलावा बरामद किए गए नकद में 80 करोड़ रुपये पुराने 500-1000 के नोट हैं।

Adv from Sponsors