संघ के विचारक इंद्रेश कुमार ने राम मंदिर प्रकरण को लेकर कहा कि जिस तरह से काबा नहीं बदला जा सकता है, हरिमंदिर साहब नहीं बदला जा सकता है, वैटिकन को नहीं बदला जा सकता, उसी तरह से रामजन्मस्थल को भी नहीं बदला जा सकता है ये एक सत्य है.

इसके साथ ही उन्होंने अपने बयान के जरिए कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चाहती है कि इस मसले को लेकर कोर्ट का फैसला 2019  के लोकसभा चुनाव के बाद आए, लेकिन कोर्ट इस बार राम मंदिर को लेकर एक अभूतपूर्व फैसला सुनाएगी.

आज यानी की 29 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट राम मंदिर मसले की सुनवाई करने जा रहा है. बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने 27  सितंबर को इस फैसले की सुनवाई करने वाले बैंच में बदलाव किया था, पहले इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश दीपक मिश्रा, अब्दुल नजीर और प्रशांत भूषण कर रहे थें, लेकिन अब इस फैसले की सुनवाई रंजन गौगोई, एम किशन कौल और के एम जोसोफ करेंगे.

Adv from Sponsors