India, Tricolour, Attari Border, Pakistan, Objectionनई दिल्ली, (विनीत सिंह) : भारत की तरफ से रविवार को को एक अनोखी पहल की गयी है जिसके तहत भारत-पाक अटारी बॉर्डर पर 360 फुट ऊंचा तिरंगा फ़हराया गया है जो लाहौर से भी देखा जा सकता है। इसे देश का सबसे ऊंचा फ्लैगमास्ट कहा जा रहा है। लेकिन भारात की इस पहल के बाद पकिस्तान में नाराजगी का माहौल बन गया है.

ये तिरंगा 360 फीट ऊंचा है. सबसे ऊंचा तिरंगा फेह्राने का काम पंजाब सरकार के अमृतसर सुधार न्यास प्राधिकरण की परियोजना के तहत किया गया है। पंजाब के मंत्री अनिल जोशी ने इस सबसे ऊंचे फ्लैगमास्ट पर देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया.

भारत के इस फैसले से पाकिस्तान में नाराज़गी है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान रेंजर्स ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से विरोध दर्ज किया है और उन्हें सीमा से दूर ध्वज को स्थापित करने के लिए कहा है। पाकिस्तान ने इसे अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन बताया है। पाकिस्तान के अधिकारियों को आशंका है कि भारत इस फ्लैगमास्ट का इस्तेमाल जासूसी के लिए कर सकता है।

हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया था कि फ्लैगमास्ट जीरो लाइन से पहले 200 मीटर पहले स्थापित किया गया है किसी भी तरह का उल्लंघन नहीं हुआ है।

Adv from Sponsors