मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की लोकसभा सीट से बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. लेकिन इसी सीट पर उनकी हमनाम प्रज्ञा ठाकुर ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया था. एक जैसा ही नाम होने की वजह से बीजेपी को इस बात की आशंका थी कि मतदाता कहीं किसी गलतफहमी में आकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की बजाय प्रज्ञा ठाकुर के नाम के आगे वाला बटन ना दबा देंगे और वोट बंट जाएगा. इसलिए BJP ने प्रज्ञा ठाकुर से आग्रह किया कि अपना नाम वापस ले लें.

जिसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है. साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खुद प्रज्ञा ठाकुर को मनाने के लिए अपने घर बुलाया. प्रज्ञा ठाकुर ने घर पहुंचकर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से बात की. इस दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उनसे चुनाव ना लड़ने की अपील की.

जिसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया. इसके बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रज्ञा ठाकुर के घर पहुंचकर उन्हें भगवा शॉल भेंट करके उनका सम्मान भी किया. प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव ना लड़ने के ऐलान के बाद अब बीजेपी और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राहत की सांस ली है.

Adv from Sponsors