राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बदले की आग में आठ साल के बच्चे ने एक डेढ़ साल के मासूम की हत्या कर दी। वारदात दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना इलाके का है। आठ साल के बच्चे ने इस वारदात को इस लिए अंजाम दिया क्यूंकि वो अपने भाई की पिटाई का बदला लेना चाहता था। क्यूंकि मृतक बच्चे की बहन ने उसके भाई की पिटाई की थी।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि, डेढ़ साल का मासूम आलोक रविवार की रात अपनी मांके साथ सोया हुआ था। सोमवार की सुबह हल्ला मच गया कि रात किसी वक्त से बच्चा आलोक गायब है। इस बात का पता तब चला जब आलोक की मां की आंख सुबह चार बजे खुली। गीता ने देखा कि आलोक बिस्तर पर नहीं है।

माँ गीता ने बच्चे को खूब तलाशा लेकिन उसका कहीं कोई अता पता नहीं चल पाया। पड़ोसियों को बच्चे कि लाश सुबह करीब 7 बजे एक गंदी नाली में मिली। आलोक के आंख और चेहरे पर चोट के निशान थे। कान से भी खून निकल रहा था। इसी दौरान जानकारी मिली कि आलोक के पड़ोस में ही रहने वाला एक और बच्चा गायब है। बच्चे की उम्र करीब साढ़े आठ साल बताई गई।

पुलिस के साथ पड़ोसियो ने भी बच्चे की तलाश शुरु कर दी। तलाशी के दौरान ही गायब बच्चा मिल गया। ये बच्चा भी उसी वक्त गायब हुआ था जब आलोक। पुलिस को इस बच्चे पर कुछ शक हुआ। पुलिस ने पूछताछ शुरु की तो उसने सब कुछ सच-सच उगल दिया।

आठ साल के बच्चे ने पुलिस कि पूछताछ में बताया कि आलोक की हत्या उसी ने की है। उसने बच्चे को उठाकर कई बार पानी की टंकी में डुबोया। उसके बाद घर से थोड़ी ही दूरी पर उसे नाली में फेंक दिया। नाली ज्यादा गहरी और पानी से भरी हुई नहीं थी। इसीलिए आलोक का शव जल्दी ही मिल गया।

थप्पड़ से नारज़ होकर 8 साल के बच्चे ने की हत्या

आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने मंगलवार को पेश किया जाएगा।पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण हैरान करने वाला है। आरोपी बच्चे का कहना है कि जिस बच्चे की उसने हत्या की उसकी बड़ी बहन ने एक दिन उसके छोटे भाई को किसी बात को लेकर थप्पड़ मार दिया था। वह जमीन पर गिर गया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने 27 अप्रैल तड़के डेढ़ साल के बच्चे को उस वक्त उसके घर की छत से उठा लिया जब वह अपनी मां और बड़ी बहन के साथ सो रहा था। चुपके से वह उसे वहां से उठा लाया और सीधे घर के पास नाले में ले जाकर उसे डुबो दिया। उसने उसे कई बार नाले में डुबोया। इसके बाद उसने ईंट और पत्थर से कई जगह वार किए। इसके बाद वह उसे वहीं फेंककर आ गया।

Adv from Sponsors