कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत दर्जन भर मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में निशंक और हर्षवर्धन के अलावा स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौधरी, महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी और रतन लाल कटारिया से भी इस्तीफा लिया जा चुका है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

बता दें कि कोरोना काल में मोदी सरकार पर काफी सवाल उठे। स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन को लेकर भी बातें चल रही थीं. कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भारत के स्वास्थ्य विभाग के बुनियादी ढांचे पर जिस तरह सवाल उठे, ऑक्सीजन, बेड और वैक्सीन की कमी के बीच लोग जूझते दिखे, इसी के मद्देनजर स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन का इस्तीफा तय माना जा रहा है। सरकार की टीकाकरण योजना भी स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन आती है, वह भी चरमराती ही दिख रही है।

इस्तीफा देने वाले मंत्रियों के नाम

  • डॉक्टर हर्षवर्धन
  • रमेश पोखरियाल निशंक
  • संतोष गंगवार
  •  संजय धोत्रे
  • बाबुल सुप्रियो
  •  राव साहेब दानवे पाटिल
  •  सदानंद गौड़ा
  •  रतन लाल कटारिया
  •  प्रताप सारंगी
  • देबोश्री चौधरी
  •  थावरचंद गहलोत
  • अश्विनी चौबे
Adv from Sponsors