baba

नई दिल्ली। साध्वी रेप मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई है। रोहतक जेल में कैद राम रहीम को लेकर बाहर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अभी अफवाहें चल उठी हैं कि जेल में बंद राम रहीम नकली हैं जबकि असली राम रहीम हनीप्रीत के साथ विदेश भाग चुका है। हांलाकि इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है लेकिन लगातर उठते सवाल, संदेह के दायरे को बढ़ाते जा रहे है।

राम रहीम के 2 वीडियो लोगों के सामने हैं। पहला वीडियो राम रहीम के 51वें जन्मदिन का है जहां उनकी फोटो हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के साथ दिखाई दे रही है। 15 अगस्त के इस वीडियो में बाबा के बाल छोटे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनकी चोटी भी नहीं है। वहीं बाबा की दाढ़ी भी छोटी दिख रही है।

दूसरा वीडियो, 25 अगस्त का है। सुनवाई के बाद गुरमीत अपने डेरे से बाहर निकलते दिखे हैं। यहां उनकी दाढ़ी बड़ी और बाल भी लंबे नजर आ रहे हैं। 15 अगस्त वाले वीडियो को गौर से देखने पर प्रतीत होता है कि् राम रहीम ने अपने बाल कटा दिए हैं, अगर उनके बाल वाकई में कटे हैं तो ये असंभव है कि इतने कम वक्त में इतने बड़े बाल हो जाएं।

मामला जांच का है और एजेंसियों को इस बारे में गंभीरता से कदम उठाना होगा क्योंकि जिस तेजी से ये सवाल फैल रहा है उस पर तनाव भी बढ़ सकता है।

Adv from Sponsors