असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर दोनों सरकार आमने सामने हैं। सीमा पर हिंसक झड़प को लेकर दोनों राज्यों में तनाव जारी है। वहीं , असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ आएआईआर दर्ज की गई है। मिजोरम पुलिस ने मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा के खिलाफ हत्या की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया है। इसके अलावा मिजोरम के 6 अन्य अधिकारियों पर भी मामला दर्ज कर किया गया है।

वहीं मिजोरम ने असम पर आरोप लगाया कि सीमा विवाद की शुरुआत असम से हुई है। असम की ओर से पहली फायरिंग की गई , जिसके बाद मिजोरम पुलिस ने जवाब दिया। वहीं मिजोरम के मुख्यमंत्री  जोरमथंगा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा उनके भाई की तरह हैं और वे इस विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लेंगे। बता दें कि 26 जुलाई को असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में असम के 6 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

IG, DIG पर भी FIR
नेहलिया ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें असम पुलिस के IG अनुराग अग्रवाल, DIG देवज्योति मुखर्जी, कछार के SP चंद्रकांत निंबालकर और ढोलई पुलिस स्टेशन के प्रभारी साहब उद्दीन का नाम शामिल है। कछार उपायुक्त कीर्ति जल्ली और कछार डिविजनल वनाधिकारी सनीदेव चौधरी पर भी इन्हीं आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

सोमवार को भड़की हिंसा
दोनों राज्यों में दशकों से सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। इसी हफ्ते भड़के विवाद ने नया रूप ले लिया है। सोमवार को इन राज्यों के सीमावर्ती इलाके में हिंसा भड़क गई, जिसमें असम के 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।

 

Adv from Sponsors