ram gopal varma controversial tweets

नई दिल्ली, (राज लक्ष्मी मल्ल) : मशहूर फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अकसर अपनी विवादित टिपण्णीओं की वजह से चर्चे में बने रहते हैं. इस बार भी राम गोपाल वर्मा ने कुछ ऐसा ही किया है, उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना कर डाली.

रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट लिखा, ‘योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छे हैं. मुझे लगता है कि वह नरेंद्र मोदी से भी बेहतर हैं. मुझे आशा है कि वह देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे.’

रामगोपाल वर्मा ने अपने दुसरे ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बारे में लिखा हैं इतना ही नही उन्होंने लिखा कि वह कुछ हासिल कर पाएं या नहीं, लेकिन मीडिया यह जरूर सुनिश्चित करेगा कि ट्रंप को अमेरिकी राजनीतिक इतिहास के सबसे बड़े जोक के तौर पर याद किया जाए.

इससे पहले भी राम गोपाल वर्मा ने महिला दिवस ट्वीट के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था. जिस वजह से इनकी काफी आलोचना हुई थी और इनको माफ़ी मागना पड़ा.

Adv from Sponsors