मेरठ:- मशहूर शायर श्री अशोक साहिल का किडनी इंफेक्शन के चलते उत्तर प्रदेश के मेरठ में उपचार के दौरान निधन हो गया।

प्रेम और सद्भावना के पैग़ाम को अपने बेशक़ीमती क़लाम से दुनिया में पहुंचाने वाला एक और क़लन्दर शायर उस बुलंदी पर पहुंच गया जहां से वापस नही लौटा जा सकता।

नज़र नज़र में उतरना कमाल होता है।
नफ़स नफ़स में बिखरना कमाल होता है।।

बुलंदियों पे पहुंचना कोई कमाल नहीं।
बुलंदियों पे ठहरना कमाल होता है।

Adv from Sponsors