fake-baba-rapes

नई दिल्ली, (राज लक्ष्मी मल्ल) : हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल फरीदाबाद के कथावाचक ढोंगी बाबा ने एक महिला के साथ बलात्कार किया है. आरोपी बाबा इस इलाके में भागवत कथा करवाता है. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी बाबा ने पहले तो महिला को सम्मोहित किया बाद में उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

महिला का आरोप है कि आरोपी हैं कि जब उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बंध बनाने के बाद बाबा का हवस का भूत उतर गया तब उसने महिला को डराया और धमकी देते हुए बोला की जितने भी तुम्हारे पास नगदी और जेवरात है वो सब मुझे दे दो वरना मैं तुम्हारे पति और बेटे को जान से मार दूंगा. आपको बता दे पुलिस ने इस मामलें को दर्ज कर लिया है.

घर पर अकेला पाकर ढोंगी बाबा ने किया था महिला से बलात्कार

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत करते बताया कि पिछले दिनों उसने घर में ललितानंद नामक एक बाबा से भागवत कथा करवाई थी. उसके बाद से ही ललितानंद का उसके घर जाना- जाना लगा रहा.

एक दिन बाबा ललितानंद महिला के घर पहुंचा. घर में महिला के अलावा कोई नही था सभी किसी काम से बाहर गए थे. बाबा ने इस मौके का फायदा उठाये को महिला के माथे पर अगूंठा लागकर उसे सम्मोहित कर लिया और फिर उसके साथ बलात्कार किया. आरोप है कि इसके बाद भी ललितानंद महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ बलात्कार करता रहा.

इतना ही नहीं इस ढोंगी बाबा ने महिला को उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और उसको घर से भगा दिया. महिला के मुताबिक इसके बाद हर रोज ललितानंद शराब पीकर आता और उसके साथ लडाई मारपीट करता था. एक दिन वह उसके पैसे व जेवर भी ले गया और वह उसे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी.

इतना सब हो जाने के बाद महिला की आंखें खुली और उसने इस बाबा के खिलाफ पुलिस को शिकातय दर्ज कराई. अब पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ जांच कर रही है.

 

Adv from Sponsors