rahul-gandhi-1

नई दिल्ली (ब्यूरो, चौथी दुनिया)| राहुल गाँधी कांग्रेस के युवराज कहे जाते हैं, उनकी पार्टी के बड़े से बड़े और छोटे से छोटे कार्यकर्ता उनके साथ युवराज की तरह व्यवहार करते हैं. उनकी निजी ज़िन्दगी के बारे में तरह तरह के कयास लगाये जाते हैं लेकिन हकिकत से वास्ता आजतक किसी का नहीं हुआ है.

कांग्रेस के एक पूर्व नेता ने राहुल गाँधी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनकी इतालियन गर्लफ्रेंड के बारे में खुलासा किया हैं, कांग्रेस के पूर्व नेता ने न सिर्फ ये बताया की राहुल की वास्तव में कोई विदेशी गर्लफ्रेंड है बल्कि उसकी तस्वीरें भी दिखाई.

आपके सस्पेंस पर पर्दा उठाते हुए आपकों उस पूर्व कांग्रेसी नेता का नाम बताते हैं, वो नेता कोई और नहीं बल्कि दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ल हैं. बरखा शुक्ल ने तस्वीरें जरी करते हुए बताया की एक पांच सितारा होटल में पार्टी के दौरान वो गईं थी, वहा राहुल गाँधी एक इतालियन महिला के साथ मौजूद थे. बरखा शुक्ल ने राहुल की एक तस्वीर भी जारी की है.

barkha-shukla_

इससे पहले भी कई तस्वीरें सामने आ चुकी है, चौथी दुनिया किसी तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है. ये तस्वीर बीजेपी नेता बरखा शुक्ल द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस में जरी की गई थी, आपकी जानकारी के लिए बता दें बरखा दिल्ली नगर निगम चुनाव के दौरान बीजेपी में शामिल हुईं थी.

Adv from Sponsors