महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों (Lok Sabha elections 2019) पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू गई है। दोपहर से रुझान आने शुरू होने और शाम तक अंतिम परिणाम घोषित होने की संभावना है। यह जानकारी अधिकारिेयों ने दी। महाराष्ट्र (Maharashtra) में चार चरणों में कराए गए चुनाव में कुल 98,430 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया है। राज्य के 38 स्थानों पर 48 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें हैं। महाराष्ट्र में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मतदान हुए थे। राज्य में कुल 867 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। अधिकारियों की मानें तो पालघर और भिवंडी सीट में सबसे ज्यादा 35 राउंड में वोटों की गिनती होगी। इसके बाद भंडारा-गोंडिया और ठाणे में 33 राउंड में और बीड और सांगली में 32 राउंड में मतों की गिनती होगी।

महाराष्ट्र के नांदेड़ से भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण काफ़ी पीछे

प्रताप पाटील चिखलीकर (भाजप) – 64702
अशोक चव्हाण (काँग्रेस) – 59830
यशपाल भिंगे (वंचित बहुजन आघाडी) – 19180

महाराष्ट्र : माढा लोकसभा क्षेत्र से भी राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के पोते पार्थ पवार शुरुआती रुझानों के अनुसार पीछे हैं

महाराष्ट्र : बारामती लोकसभा क्षेत्र में राकांपा की सुप्रिया पवार पीछे चल रही हैं

राज्य में चुनाव लड़ने वाले दिग्गज नेताओं में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (नागपुर), हंसराज अहीर (चंद्रपुर), सुभाष भामरे (धुले), अनंत गीते (रायगढ़) महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण (नांदेड़) और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे (सोलापुर) शामिल हैं।

Adv from Sponsors