देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,012 नए मरीजों की पहचान हुई। 56,985 ठीक हो गए और 907 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया। 17 मार्च के बाद, यानी 103 दिन में पहली बार ऐसा हुआ जब केस 38,000 से कम आए हैं। इससे पहले 17 मार्च को 35,838 केस आए थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 37,012
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 56,985
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 907
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.03 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.93 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.97 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 5.47 लाख
  • बीते 24 घंटे में 52,76,457 वैक्सीन लगाई गईं – स्वास्थ्य मंत्रालयदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 52,76,457 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,90,29,510 हुआ।

    देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान चल रहा है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 32.90 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 52,76,457 खुराकें दी गई हैं।

Adv from Sponsors