देश में कोरोना मामलों में एक बार फिर कमी देखी गई है। पांच दिनों बाद 30 हजार से कम कोरोना मामले सामने आए हैं। मंगलवार सुबह यानी आज स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 26,115 नए कोरोना केस आए और 252 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। वहीं 34,469 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 8,606 एक्टिव केस कम हो गए।

कोरोना वायरस के पिछले 7 दिनों का आंकड़ा ऐसा है। 14 सितंबर को देश में 27,176 केस आए थे। 15 सितंबर को 30,570 मामले आए थे। 16 सितंबर को 34,403 केस आए थ। 17 सितंबर को 35,662 मामले सामने आए। 18 सितंबर यानी बीते शनिवार को 30,773 केस आए। 19 सितंबर को 30,256 मामले आए थे। वहीं, 20 सितंबर को 26,115 मामले सामने आए।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 24,897
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 34,467
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 251
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.35 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.27 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.45 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.02 लाख

प्रमुख राज्यों का हाल:

1. केरल
यहां सोमवार को 15,692 लोग संक्रमित पाए गए। 22,223 लोग ठीक हुए और 92 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 45.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 43.32 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,683 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.67 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां सोमवार को 2,583 लोग संक्रमित पाए गए। 3,836 लोग ठीक हुए और 28 की मौत हो गई। यहां अब तक 65.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 63.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.38 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 41,672 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां सोमवार को 11 लोग संक्रमित पाए गए और 15 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,887 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 194 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. दिल्ली
दिल्ली में सोमवार को 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 28 लोग ठीक हुए। अब तक 14.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.13 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,085 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 379 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां सोमवार को 9 कोरोना संक्रमित पाए गए, 19 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 91 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. गुजरात
राज्य में सोमवार को 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 17 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 133 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

8. मध्यप्रदेश
यहां सोमवार को 8 नए मामले सामने आए और 8 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,517 लोगों की मौत हो गई। 96 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 20 सितंबर तक देशभर में 81 करोड़ 85 लाख 13 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 96.46 लाख टीके लगाए गए। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 55.48 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

Adv from Sponsors