chemical factory caught fire in mumbai

मुंबई में दर्दनाक हादसा हुआ है बता दें कि यहाँ पर एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी है. जानकारी के मुताबिक़ आग लगने के बाद यहाँ पर एक बड़ा धमाका भी हुआ है जिससे इलाके में खलबली मच गयी. अभी तक इस हादसे में किसी भी शख्स के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है.

बता दें मुंबई के एमआईडीसी इलाके में रविवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की तुरंत फैक्ट्री के रिएक्टर में धमाका हो गया। मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची लेकिन घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Read Also: कोयला घोटाले में आरोपी मधु कोड़ा को तीन साल की सज़ा

केमिकल फैक्ट्री होने की वजह से आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो गया था लेकिन दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी और आग बुझाने वाली गाड़ियों ने कई बार इस धधकती आग पर पानी डाला तब जाकर कहीं इस आग पर काबू पाने में सफलता हासिल हुई. खैर ये हादसा काफी भीषण था.

Adv from Sponsors