चौथी दुनिया के संस्थापक, देश के जाने-माने उद्योगपति, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लम्बे समय तक उपाध्यक्ष रहे, श्री कमल मोरारक़ा जी का आज शाम 6.50 पर अचानक निधन हो गया। वे पूर्णतः स्वस्थ थे। सूर्य उत्तरायण में आते ही एक दीर्घ श्वास लेकर उन्होंने नश्वर देह त्याग दी।

18 जून 1946 को एक पारंपरिक मारवाड़ी परिवार में जन्मे कमल मोरारका एक प्रसिद्ध उद्योगपति भी थे।  वह मोरारका ऑर्गेनिक के अध्यक्ष थे। कमल मोरारका ने चौथी दुनिया की 1986 में नीव रखी थी ।


उन्होंने 1990-91 में चंद्रशेखर सरकार के केंद्रीय मंत्री और 1988 से 1994 के बीच जेडी(एस) से राजस्थान के पूर्व राज्यसभा सांसद के रूप में कार्य किया।
उन्हें 2012 में समाजवादी पार्टी (राष्ट्रीय) के प्रमुख के रूप में पदोन्नत किया गया था।

उनकी खेलों में गहरी रुचि थी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष और राजस्थान क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

चौथी दुनिया की नीव रखने वाले कमल मोरारका अपने उत्कृष्ट भाषण, परोपकार, विनम्रता और दूरदृष्टि के लिए प्रसिद्ध थे |


कमाल मोरारका
18 जून 1946-15 जनवरी 2021

टीम चौथी दुनिया की तरफ़ से भावभीनी श्रद्धांजली

 

Adv from Sponsors