cannaught place, delhi, watch showroom, robberyनई दिल्ली, (विनीत सिंह) : कनॉट प्लेस में एक घड़ी के शोरूम से 2 करोड़ रुपये की करीब 700 घड़ियों की चोरी हो गयी है. कनाट प्लेस जैसे इलाके में ऐसी घटना होने से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह घटना रीगल बिल्डिंग में स्थित शोरूम में रविवार, 28 जनवरी को हुई है।

शोरूम मालिक मयंक बरोडिया ने अपनी शिकायत में बताया है की जब हम सुबह इस दुकान में आए, गार्ड ने पिछली रात हुई चोरी के बारे में हमें सूचित किया। हमने पाया कि कैसियो, गेस, फासो, टाइटन, ओमेगा, लांगिन्स, राडो जैसे ब्रैंड्स की घड़ियों की चोरी हो गई थी।

उन्होंने बताया हाई की कुछ घड़ियाँ जो शोरूम पर मरम्मत के लिए आयीं थीं चोर उन्हें भी उठा ले गये हैं साथ ही चोरों ने डेढ़-दो लाख रुपये नकदी भी चुरा ली है.

चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे शोरूम की अच्छी तरह से छानबीन की और अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों को पकड़ने की तैयारी कर रही हाई इसके लिए इस इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Adv from Sponsors