bus-accident-in-bihar-champaran

बिहार के पूर्वी चंपारण के कोटवा में दर्दनाक हादसा हो गया है. यहाँ पर शाम के समय एक बस पहले तो पल से नीचे जा गिरी जिसके बाद इस बस में भीषण आग लग गयी. बता दें कि इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी है और करीब इतने ही लोग बुरी तरह से ज़ख़्मी भी हो गए हैं.

यह हादसा गुरुवार का है जब मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही एक बस पुल से नीचे गिर गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनभर लोग झुलसे गए हैं। हादसा एनएच 28 पर कोटवा के बेलवा के पास करीब चार बजे हुआ। बस में 32 लोग सवार थे। घटनास्थल पर पुलिस और दमकल पहुंच चुके हैं।

Read Also: राजस्थान में आए तूफ़ान ने ली 34 जानें, 10 की हालत गंभीर

घटना की जानकारी मिलते ही बचाव कार्य के लिए स्थानीय लोग जुट गए। मौके पर अफर तफरी के बीच चीखपुकार मच गई। हालांकि अभी कोई अधिकारी इस घटना पर आधिकारिक बयान नहीं दे रहा है। इस हादसे में ड्राइवर के गलती थी या फिर बस में किसी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ है इस बात का अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है, फिलहाल घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है.

Adv from Sponsors