लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपनी ही लेबर पार्टी के भीतर बढ़ते दबाव के बीच टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए इस्तीफे की घोषणा कर दी है। उनके इस्तीफे के साथ ही ब्रिटिश राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

स्टार्मर का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी एंडी बर्नहैम ने उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में हुए उपचुनाव में निर्णायक जीत दर्ज कर संसद में प्रवेश किया है। बर्नहैम ने सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए लंदन पहुंचने के साथ ही लेबर पार्टी के नेतृत्व पद के लिए अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 के आम चुनाव में कीर स्टार्मर के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। पार्टी ने 1997 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संसदीय बहुमत प्राप्त की थी और 14 वर्षों से सत्ता में रही कंजर्वेटिव पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया था।

हालांकि हाल के महीनों में पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ने, लोकप्रियता में गिरावट और नेतृत्व को लेकर उठे सवालों ने स्टार्मर की स्थिति कमजोर कर दी थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके इस्तीफे के बाद लेबर पार्टी में नए नेतृत्व को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Adv from Sponsors