braid-cutting-took-place-in-north-india

नई दिल्ली: कई महीनों से उत्तरी भारत के हरियाणा और राजस्थान में महिलाओं की शिकायत है कि कोई अनजान शक्ति उनके पास आती है और उन्हें बेहोश करके चोटी काट देती है. काफी समय तक तो इन घटनाओं को अराजक तत्वों की कारस्तानी समझा गया लेकिन अब जब यह घटनाएं 50 से अधिक महिलाओं के साथ हो गयी है तब जा कर प्रशासन इसे गंभीरता से देख रहा है.

आपको बता दें कि महिलाओं की छोटी कटने की ये घटनाएं अब तक सिर्फ राजस्थान और हरियाणा में हो रहीं थी लेकिन अब दिल्ली की दो लड़कियां छोटी कटने की घटना की शिकार हो गयी हैं. दरअसल दिल्ली के मायापुरी में रहने वाले एक परिवार की दो लड़कियों की छोटी रहस्यमयी तरीके से कट जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक जिस वक्त लड़कियों के साथ यह घटना हुई उस दौरान वो बेहोश भी हो गयी थीं.

50 से ऊपर छोटी काटने की घटनाओं के बाद आज तक किसी को यह तक नहीं पता चल सका है कि वो कौन सा इंसान या जानवर हैं जो महिलाओं की छोटी काटने पर उतारू है. इन घटनाओं के बाद हरियाणा और राजस्थान के इलाकों में अब घर के मर्द रात को सोते नहीं हैं बल्कि घर के बाहर पहरा देते हैं ताकि उनके घर की महिलाओं के साथ भी कहीं ये घटना ना हो जाए.

सोशल मीडिया पर छोटी काटने की घटनाओं पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग इन्हें सस्ती पब्लिसिटी का जरिया बता रहे हैं तो कुछ ने इसे भूत-प्रेत से जुड़ी हुई घटना करार दे दिया है. लेकिन सच बताएं तो कोई भी नहीं जानता है कि ये सब आखिर क्या है और कौन इन घटनाओं को अंजाम दे रहा है.

आपको बता दें कि कई साल पहले इसी तरह का खौफ उत्तर प्रदेश में फैला हुआ था. उस वक्त मुंहनोचवा नाम की अज्ञात चीज़ ने लोगों के बीच दहशत फैला रखी थी. उस वक्त मिली जानकारी के मुताबिक कोई अज्ञात चीज़ लोगों के मुंह नोच लेता थी. कई लोग इसकी चपेट में भी आ गये थे लेकिन समय के साथ ये मुंहनोचवा और उसके किस्से भी खत्म हो गए.

Adv from Sponsors