सीवान : बिहार के सीवान में सोमवार को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। हादसा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमरोली सरसर के पास हुआ है, जहां अनियंत्रित होकर बस पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा गोपालगंज-सीवान मुख्य मार्ग पर अम्लोरी सरसर गांव के समीप हुआ। जहां  एक तेज रफ्तार बस के पलट गई जिससे छह लोगों की मौत हो गयी। जबकि, दो दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल है। हादसे की शिकार हुई बस गोपालगंज से सीवान आ रही थी। तभी अनियंत्रित होकर पलट गयी।

हादसे में चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मिल रही सूचना के मुताबिक, इस हादसे में घायल हुए लोगों में से कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है। बस पलटते ही घटनास्थल पर चीत्कार मच गयी। जानकारी के मुताबिक बस के नीचे अभी भी बहुत सारे लोग दबे हुए हैं, सभी घायलों को सीवान सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। उन्होंने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों का शिनाख्त नहीं हो सका है।

Adv from Sponsors