arrest, IS, terrorist, hindu sena, threatनई दिल्ली, (विनीत सिंह) : बीते दिनों गुजरात में पकड़े गए IS के दो संदिग्ध आंतकियों के बचाव में उतरे वकील को हिन्दू सेना ने जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी गुजरात हिन्दू सेना के अध्यक्ष प्रतीक भट्ट ने दी है. प्रतीक ने कहा है कि जो वकील इन आतंकियों का बचाव करेगा उसे जान से मार दिया जायेगा.

जिस वकील ने इन संदिध आतंकियों का बचाव करने की हामी भरी है वो जामियानगर का रहनेवाला है जिसका नाम इम्तियाज कोटेजा है. संदिग्ध आतंकियों के पक्ष में केस लड़ने के लिए कोई भी वकील हामी नहीं भर रहा है ऐसे में इम्तियाज ने उनलोगों को कोर्ट में बचाव करने की बात कही।

इसके बाद हिन्दू सेना ने इम्तियाज और उनके परिवार के खिलाफ खुलेआम चेतावनी जारी की है। राजकोट बार एसोसिएशन (आरबीए) ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसके अनुसार उसका कोई भी सदस्य गुजरात एटीएस द्वारा गिरफ्तार किये गये आईएसआईएस के दो संदिग्ध सदस्यों का बचाव नहीं करेगा।

इस बात की जानकारी सोमवार को राजकोट बार एसोसिएशन के सचिव मनीष खाखर ने दी। गिरफ्तार किये गये दोनों संदिग्ध आतंकी सगे भाई हैं.

Adv from Sponsors