american-interest-magazine-india-sixth-positionनई दिल्ली, (विनीत सिंह) : अमेरिकी विदेश नीति से सम्बंधित एक पत्रिका ने 2017 में दुनिया के आठ शक्तिशाली देशों की सूची जारी की है और इस सूची की ख़ास बात यह है की इसमें भारत छठवे पायदान पर है. इस पत्रिका में भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ की गयी है.

इस पत्रिका ने जो सूची जारी की है उसमें पहले पायदान पर अमेरिका ने कब्ज़ा जमाया है. जबकि चीन और जापान को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान दिया गया है वही रूस को चौथा, जर्मनी को पांचवा और भारत को छठवां स्थान दिया गया हैं। इस सूची में ईरान सातवें स्थान पर वहीँ इजरायल को आठवें पायदान पर रखा गया है।

‘द अमेरिकन इंटेरेस्ट’ नाम की इस पत्रिका ने कहा है कि भारत दुनिया में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है इसके बावजूद महाशक्तियों की सूची से भारत को बाहर रखा जाता रहा है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां अंग्रेजी बोलने वालों की संख्या विश्व में दूसरे नंबर पर है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है।

पत्रिका ने कहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक सुधारों के आधुनिकीकरण के साथ अपनी क्षमता के उपयोग के जरिये भारत ने चतुराई से इन प्रतिद्वंद्वी शक्तियों से हटकर अपने लिए अलग रास्ते बना लिए है.

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here