अब ऐसा लगता है कि किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यूजर का डेटा सुरक्षित नहीं है। इसी सप्ताह जहां 53 करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स का डेटा लीक होने की बात सामने आई थी। तो अब 50 करोड़ लिंक्डइन (LinkedIn) यूजर्स का डेटा लीग हो गया है। इस डेटा को कथित तौर पर हैकर फोरम पर बिक्री के लिए रखा गया है। बता दें कि लिंक्डइन माइक्रोसॉफ्ट की कंपनी है।

साइबर न्यूज के मुताबिक, लिंक्डइन एक विशाल डेटा ब्रीच का हिस्सा रहा है जिसने डार्क वेब पर 500 मिलियन यानी लगभग 50 करोड़ यूजर्स के महत्वपूर्ण डेटा को लीक किया है। इसमें 61 लाख भारतीय यूजर्स का डेटा भी शामिल है। लीक हुई जानकारी मेंलिंक्डइन आईडी, पूरा नाम, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर, जेंडर, लिंक्डइन प्रोफाइल के लिंक, अन्य सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिंक, प्रोफेशनल टाइटल्स और अन्य काम से संबंधित बहुत सारा डेटा शामिल हैं।

मामला सामने आने के बाद लिंक्डइन ने कहा कि उसने बिक्री के लिए पोस्ट किए गए लिंक्डइन डेटा के कथित सेट की जांच की। यह लिंक्डइन का लीक डेटा नहीं है। हम जितना रिव्यू कर पाए हैं उसके अनुसार लिंक्डइन के किसी भी निजी सदस्य के अकाउंट का डेटा इसमें शामिल नहीं है।वहीं फेसबुक ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि लीक हुआ सारा डेटा 2019 से पहले का है। ये 2019 में लीक हुआ था। आगे ऐसा न हो इसके लिए अगस्त 2019 में खामियां सुधारी गई थीं।

Adv from Sponsors