abhishek bachchan and sushant singh rajput

सुशांत सिंह राजपूत अपनी एक्शन- थ्रिलर फिल्म ‘RAW- रोमियो अकबर वाल्टर’ को लेकर काफी उत्साहित थे। फिल्म का पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया था। लेकिन फिर फिल्म के पोस्टपोंड होने की खबर आई.. और फिर डिब्बाबंद होने की।

बहरहाल, ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म एक बार फिर शुरु हो रही है…. लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के साथ नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन के साथ। जी हां, फिल्म में मेनलीड हीरो को ही बदल दिया गया है।

Romeo-akbar-walter

सूत्रों की मानें तो, फिल्म में अब अभिषेक बच्चन फाइनल हैं। यह फिल्म सच्ची कहानियों पर आधारित है। निर्माता- निर्देशक को लगता है कि अभिषेक इस एक्शन- थ्रिलर के लिए परफेक्ट हैं।अब  जल्द ही अभिषेक इस फिल्म की तैयारी में लग जाएंगे।

 

 

Adv from Sponsors