नई दिल्ली, (विनीत सिंह) : काफी समय से दिल्ली में सस्ते खाने को लेकर योजनाएं बनाई जा रही थी लेकिन अब ये योजना हकीकत में तब्दील हो चुकी है. अब दिल्ली वाले मात्र 10 रूपये खर्च करके भरपेट खाने का आनंद ले सकते हैं.
दरअसल यह योजना दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में शुरू की गयी है जहां पर भर्ती मरीजों के साथ ही उनके परिवार के लिए 10 रूपये में खाने की व्यवस्था की गयी है.
एलएनजेपी अस्पताल में इस आम आदमी कैंटीन का उद्घाटन दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने किया और बताया यह अभी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरु किया गया है।
काफी समय से आम आदमी पार्टी की तरफ से आम आदमी कैंटीन शुरू किया जा रहा था जिसे अब शुरू कर दिया गया हाई. यह योजना अभी अपने शुरूआती चरण में है जिसमें अभी सिर्फ दोपहर का खाना दिया जायेगा एक महीने बाद इसमें रात का खाना और नाश्ता भी शामिल कार दिया जायेगा.












