
रेडियो और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्काइप एक बेहद लोकप्रिय एप्लिकेशन है. इसके जरिये दुनिया भर में बातचीत किया सकता है. इस एप्प के जरिए ऑडियो-वीडियो चैट के साथ ही टेक्स्ट मैसेज भी भेज सकते हैं. इसके द्वारा आप कॉन्फ्रेंस कॉल, लैंडलाइन और मोबाइल नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं. इसकी ऑडियो-वीडियो, मैसेज चैटिंग सेवा तो मुफ्त है, लेकिन किसी लैंडलाइन नंबर या मोबाइल नंबर पर फोन करने के लिए शुल्क देना पड़ता है. स्काइप का इस्तेमाल आप एंड्रॉयड, विंडोज, ब्लैकबेरी, आईओएस फोन या विंडोज और मैक आधारित कंप्यूटर, लैपटॉप पर भी कर सकते हैं.
Adv from Sponsors











