कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के में गिरफ्तार पत्नी अपूर्वा शुक्ला ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किये हैं। अपूर्वा ने पुलिस की पूछताछ में बताया है की अगर वो रोहित को नहीं मारती तो उसे मार देता।

 

उसे पूरा यक़ीन था की रोहित का एक महिला से बच्चा था और उससे जुड़े सुबूत उसके हाँथ लग गए थे। बच्चा उसी परिवार की एक महिला रिश्तेदार से हुआ था, जिसकी जानकारी महिला के पति और रोहित की माँ दोनों को थी।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी अपूर्वा ने बताया कि, उसे कई बार दोनों को रंगरलियां मनाते हुए भी देखा था। यही बात उसके दिमाग में घर कर गई थी। इतना ही नहीं घर में उसी बच्चे का नाम पर संपत्ति किए जाने की बात ने उसे और परेशान कर दिया था।

 

वहीं, वारदात वाली रात जब रोहित ने कहा कि उत्तराखंड से वापसी के दौरान कार में उसने और महिला रिश्तेदार ने एक ही गिलास में शराब पी, इस बात पर वह और भड़क गई। फिर दोनों के बीच शुरू हुई कहासुनी रोहित की हत्या के बाद आखिरी कहासुनी में तब्दील हो गई।

 

जिस महिला को लेकर ये सब हुआ वो रोहित की मां उज्ज्वला के पहले पति की रिश्तेदार बताई जाती है। महिला रिश्तेदार और उसका पति ज्यादातर उज्ज्वला के साथ ही रहते थे। दंपति वर्ष 2004-05 में डिफेंस कॉलोनी स्थित कोठी में उज्ज्वला के साथ रहने आए थे। रोहित से शादी के बाद अपूर्वा महिला रिश्तेदार को घर से निकालना चाहती थी, मगर उज्ज्वला की वजह से वह ऐसा नहीं कर सकी थी।

 

तिहाड़ में बंद अपूर्वा तनाव में हैं। तनाव को कम करने के लिए वह योगा क्लास में ले रही है। तिहाड़ की महिला जेल नंबर-6 में बंद अपूर्वा गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सोकर उठी। इसके बाद उसने बैरक की महिला कैदियों के साथ प्रार्थना में भाग लिया और फिर योगा की क्लास की।

 

करीब 9 बजे ब्रेकफास्ट लिया। सूत्रों ने बताया कि 11 बजे सभी महिला कैदियों को खाना वितरण किया गया, लेकिन अपूर्वा ने थोड़ा खाना खाया और छोड़ दिया। जिस समय सभी महिला कैदियों को बैरक से बाहर निकाला गया तो अपूर्वा बैरक में ही बैठी रही थी। बताया गया कि जिस दिन से अपूर्वा तिहाड़ पहुंची है तब से वह तनाव में है।

Adv from Sponsors