न्यूजीलैंड में फाइजर की वैक्सीन लगवाने के बाद एक महिला की मौत हो गई है। इस देश में कोरोना वैक्सीन से जुड़ी मौत का यह पहला मामला है। एक इंडिपेंडेंट वैक्सीन सेफ्टी मॉनिटरिंग बोर्ड ने कहा कि महिला की मौत शायद मायोकार्डिटिस या हृदय की मांसपेशियों की सूजन के कारण हुई। महिला को कुछ और भी मेडिकल समस्याएं थीं। इसे भी मौत के कारणों में गिना जा रहा है। मौत के कारण को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से इस मामले को रेयर साइड-इफेक्ट बताया गया है। देश में वैक्सीनेशन जारी रहेगा।

बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में माना कि महिला की मौत मायोकार्डिटिस के कारण हुई थीऔर इसकी वजह फाइजर की कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स हैं। मायोकार्डिटिस एक तरह से हृदय की मांसपेशियों की सूजन है जिसमें रक्त को पंप करने के लिए शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं और दिल की धड़कन भी घट-बढ़ सकती है। हालांकि बोर्ड ने यह भी नोट किया कि हो सकता है कि महिला को अन्य चिकित्सा समस्याएं भी हो सकती हैं जो कि टीकाकरण के बाद बढ़ गई हों।

वहीं इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने फाइजर से इस मामले पर जवाब मांगा है। उधर फाइजर की मीडिया टीम ने इसपर तुरंत टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

 

Adv from Sponsors