बात करते हो मिंया आप भी कमाल की..

672

जय कन्हैया लाल की

हाथी घोड़ा पालकी
जय कन्हैया लाल की

हर तरफ बात हो रही
आपकी उस चाल की

लालिमा बढ़ती रहे
नेता जी के गाल की

कीमतें कम हो जायें
हर तरह की दाल की

कदर सब और समझें
मुफ़त के माल की

खाल तुम निकालते
बाल की भी खाल की

बात करते हो मिंया
आप भी कमाल की

आज देते हम दुआ
पूरे ही साल की

|| ब्रज श्रीवास्तव ||

Adv from Sponsors