आज की गंभीर बात वैसे तो कोरोना के केहर से हर राज्य का बुरा हाल है। लेकिन उत्तरप्रदेश के लख़नऊ मे हालात काफी ख़राब है। लाशो के ढेर इतने बढ़ गए है की अब ज़मीन मे भी शायद अब इतनी जगह नहीं बची की वो इन्हे अपने आप मे दफन कर ले। लोग अपने घरवालों को अपनी आँखों के सामने डीएम तोड़ते हुए देख रहे है। लोग तड़प तड़प कर मर रहे है। जहाँ लखनऊ मे यह हालात है वही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अंडरग्रॉउंड हो गए है। सीएमओ को अब लोगो की कोई फ़िक्र नहीं है,बल्कि हालात यह की अब कोविड सेंटर्स मे भी लोगो को कोई मदद नहीं मिल रही है। एक बड़ा ही प्रभावशाली और फेमस डायलॉग है की “एक आम इंसान हमेशा यह सोचता है की वो क्या ले सकता है लेकिन एक सच्चा राजा हमेशा यह सोचता की वो क्या दे सकता है लेकिन यह बात हमारे देश मे शासन करने वालो पर लागु नहीं होती वो हमेशा यह सोचते की लोगो से हार हाल मे वोट कैसे ले और बदले मे उन्हें दे सिर्फ खोकले वादे। क्या ऐसा होता है सच्चा राजा जो अपनी प्रजा को संकट के समय छोड़ कर चला जाए। सोचिये क्यों की यह समय है सोचने का और अपने लिए सही चुनने का।

आनिया

Adv from Sponsors