सोशल मीडिया पर एक वीडियो अचानक से खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष का है जो थाने में घुसकर एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ BJP अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई और आरोप लगा रही है की कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष हार से बौखलाकर लोगों धमका रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं।

क्या है वीडियो में ?

इस वीडियो में त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर देव बर्मन पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों के सामने ही एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। थप्पड़ मारने की ये घटना थाने में लगे कैमरे में कैद हो गई। हालाँकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई भी है, उन्होंने कहा जिस व्यक्ति को उन्होंने थप्पड़ जड़ा उस पर उनकी बहन और त्रिपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रज्ञा देव बर्मन के काफ़िले पर हमला करने का आरोप है। आपको बता दें कि पिछले दिनों ही राजस्थान में एक और कांग्रेस नेता पर बिजली विभाग के अधिकारी ने मारपीट का आरोप लगाया था।

 

प्रज्ञा देव बर्मन त्रिपुरा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। त्रिपुरा में 23 अप्रैल को वोटिंग होने वाली है। प्रज्ञा देव त्रिपुरा ईस्ट से चुनाव लड़ रही हैं।

प्रज्ञा अपने लिए वोटिंग कैंपेन पूरी कर जब वापस तुलासिखर लौट रही थीं तभी उनके काफिले पर पत्थरों से हमला किया गया। वे किसी तरह सुरक्षित बचने में कामयाब रहीं।

इससे पहले इसी तरह राजस्थान में एक और कांग्रेस नेता पर बिजली विभाग के अधिकारी ने मारपीट का आरोप लगाया था. विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सक्यूटिव इंजीनियर) जेपी मीना ने राजस्थान सरकार में खेल एंव परिवहन मंत्री अशोक चांदना मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया था.

Adv from Sponsors