नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से मालिक के अपहरण का एक ऐसा मला सामने आया है जो आपके भी होश उड़ा देगा। 91 वर्षीय एक बुजुर्ग की किडनैपिंग का यह अपनी तरह का अनोखा मामला सामने आया है, जिसका खुलासा होने पर दिल्ली पुलिस के साथ परिजन में हैरान-परेशान हैं। हालांकि, अब तक बुजुर्ग की बरामदगी नहीं हो पाई है और किडनैपर भी फरार है।

दरअसल, दक्षिण दिल्ली में अपने मालिक के बर्ताव से परेशान होकर घरेलू सहायक ने पहले तो मालिक कृष्ण खोसला को बेहोश किया फिर फ्रिज में डालकर टेंपो में किडनैप कर लिया। पूरा मामला दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क (Chittaranjan Park) इलाके का है और पीड़ित का नाम कृष्ण खोसला (91) है। वहीं, किडनैपिंग को अंजाम देने वाले घरेलू सहायक का नाम किशन है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और घरेलू सहायक की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाकर रवाना कर दिया गया है।

ग्रेटर कैलाश-2 में 91 वर्षीय कृष्ण खोसला अपनी पत्नी के साथ रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका घरेलू सहायक किशन मालिक कृष्ण खोसला के बर्ताव से नाराज था। शनिवार शाम 5 बजे के आसपास किशन ने अपने मालिक कृष्ण खोसला और उनकी पत्नी को नशीला चाय पिला दी। चाय पीते ही दोनों बेहोश हो गए। होश में आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि घरेलू सहायक किशन पिछले डेढ़ साल से कृष्ण घोसला के यहां पर काम कर रहा है। यह भी आशंका रही है कि किशन ने कई दिन पहले ही इस अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुजुर्ग कृष्ण घोसला का खुद का घर एच ब्लॉक में है, जिसमें इन दिनों कुछ काम चल रहा है। इसके चलते वह एम-75 में किराए पर रह रहे हैं। उनका एक बेटा दिल्ली में रहता है तो दूसरा ऑस्ट्रेलिया में जॉब करता है। दोनों ही बेटे साथ नहीं रहते। पुलिस मामले कीजांच और आरोपी की तलाश कर रही है।

Adv from Sponsors