उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत हो गई है। डीसीपी साउथ दिल्ली ने बताया कि रोहित शेखर तिवारी को दिल्ली के साकेत अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया।जानकारी के मुताबिक, रोहित शेखर नई दिल्ली में डिफेंस कॉलोनी में रहते थे।


अब तक उनकी मौत की सही वजह सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्र बताते हैं की रोहित की मृत्यु हेअर अटैक की वजह से हुई है। अभी इस मामले में औपचारिक एलान बाकी है। रोहित शेखर तिवारी अपनी माँ और पत्नी के साथ नई दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में हते थे।

रोहित तब पहली बार चर्चा में तब आये थे जब उन्होंने साल 2008 में रोहित शेखर ने एनडी तिवारी को अपना जैविक पिता बताते हुए मुकदमा कर दिया था। रोहित शेखर को नारायण दत्त तिवारी को अपना पिता साबित करने के लिए लंबी अदालती लड़ाई लड़नी पड़ी थी। तिवारी ने रोहित की मां उज्जवला शर्मा से 88 साल की उम्र में शादी की थी।

Adv from Sponsors