चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का एक बड़ा फैसला आया है। जहाँ अदालत ने 67 साल के बुज़ुर्ग को 24 सजल की खूबसूरत लड़की से शादी की इजाज़त दे दी है। इतना ही नहीं पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब पुलिस को निर्देश दिया है कि वह इस नवविवाहित संगरूर दंपत्ति को पूरी सुरक्षा भी प्रदान करे।

दरअसल ये पूरा मामला पंजाब के संगरूर ज़िले का है जहाँ 67 साल के शमशेर सिंह ने 24 साल की लड़की से शादी की है। दोनों ने जनवरी महीने में चंडीगढ़ के गुरुद्वारा में शादी की थी, जिसके बाद दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। लेकिन दोनों के परिवार ने उनकी इस बेमेल शादी को स्वीकार नहीं किया था। जिसके बाद इस जोड़े ने अदालत में याचिका दायर करते हुए ये आरोप लगाया था कि, उन्हें उनके परिवार से खतरा है और कभी भी उनकी हत्या की जा सकती है।

जिसके बाद अदालत ने उनकी याचिका को गंभीरता से लेते हुए चार फरवरी को ये आदेश दिया कि, संगरूर और बरनाला जिले के एसएसपी इस जोड़े को हर संभव सुरक्षा प्रदान करे। जिसके बाद पुनजब पुलिस ने इस जोड़े को भारी सुरक्षा मुहैय्या कराई है।

हालांकि, इस मामले में दंपत्ति ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। लेकिन उनके वकील ने बताया कि शादी पूरी तरह से कानूनी है। वे एक अडल्ट हैं और उन्हें पूरा अधिकार है शादी करने का।

Adv from Sponsors