वाराणसी: प्रियंका गांधी Vs नरेंद्र मोदी मुकाबला लगभग तय हो गया है। पीएम को चुनौती देने के लिए अंतत कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधीबनारस से चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं। 29 अप्रैल को वाराणसी संसदीय सीट से उनके नामांकन की तैयारी पार्टी स्‍तर पर हो गई है।

मोदी के खिलाफ प्रियंका

प्रियंका गांधी का बनारस नामांकन तय 

हालांकि, इस बाबत आधिकारिक घोषणा 27 अप्रैल को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय से हो सकती है। इसके संकेत बुधवार को स्थानीय पार्टी संगठन को मिले हैं। मुख्यालय से एक वरिष्ठ नेता ने फोन कर स्थानीय संगठन की तैयारियों की समीक्षा भी की है।

मुख्यालय से आए फोन पर संगठन की तैयारियों को बिंदुवार प्रस्तुत किया गया। भरोसा दिया गया कि कांग्रेस संगठन की तैयारी जमीनी स्तर पर है। जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने प्रियंका वाड्रा के चुनावी मैदान में उतरने की पुष्टि तो नहीं की लेकिन वाराणसी से नामांकन को लेकर इन्कार भी नहीं किया।

राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खड़े, राष्ट्रीय कोआर्डिनेटरराहुल त्रिपाठी, पूर्व विधायक अजय राय ने गांव-गांव भ्रमण शुरू कर दिया है। 2014 लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्‍याशी रहे अजय राय ने प्रियंका के बनारस के चुनाव मैदान में उतरने की प्रबल संभावना बताई है। मोदी सुनामी रोकने की तैयारी पार्टी से मिल रही जानकारी के अनुसार पीएम मोदी की सुनामी को रोकने के लिए प्रियंका वाड्रा पूरी तैयारी से चुनाव मैदान में उतर रही हैं।

Adv from Sponsors