मुंबई: इन दिनों मुंबई पुलिस कमिश्नर सुबोध जैस्वाल स्पेशल ड्यूटी पर हैं। वो अपने ही डिपार्ट के पुलिसवालों को निकाल रहे हैं। अरे ड्यूटी से नहीं बल्कि कमिश्नर साहब पुलिस वालों को फिट करने के लिए मुंबई में ‘स्वस्थ पुलिस, सशक्त पुलिस’ अभियान शुरू किया है। जिसका नेतृत्व खुद मुंबई पुलिस कमिश्नर सुबोध जायसवाल कर रहे हैं।और उन्होंने भारी पेट और तोंद वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन्हें मोटापा कम करने का आदेश जारी किया है। मुंबई पुलिस ने इसकी शुरआत इसी महीने की है और एक महीने का यह कोर्स 28 फरवरी तक चलेगा। इसमें 150 पुलिसकर्मी और उनके परिवार शामिल हो रहे हैं।

इस पूरे मामले पर लोकल आर्म्स विभाग की डीसीपी नियति ठाकरे ने जानकरी शेयर करते हुए बताया कि, “ये ख़ास कैम्पेन मुंबई पुलिस के बड़ी तोंद और भारी वजन वाले जवानों का वजन कम करने के लिए मुंबई पुलिस महकमे के द्वारा एक महीने के कैम्प का आयोजन किया गया है। मोटापे के शिकार जिन 150 पुलिसकर्मियों को इस अभियान के तहत शामिल किया गया है, उनके साथ परिवार के सदस्य भी इस कोर्स के दौरान रहेंगे।”

जानकारी के मुताबिक, इन दिनों मुंबई पुलिस विभाग में करीब 59 फीसदी ऐसे पुलिस वाले हैं जो अपने तय वज़न से कहीं ज़्यादा हैं। अपने वज़न कि वजह से कई भारत उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। साल 2016 – से अब तक 34 वालों की मृत्यु भी हार्ट अटैक और दूसरी बीमारियों की वजह से हो गई थी।

Adv from Sponsors