मध्यप्रदेश में भोपाल से बीजेपी की उमीदवार और शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही कहने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा समर्थन है। साध्वी के प्रत्याशी बनाए पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साध्वी की उम्मीदवारी कांग्रेस को महंगी पड़ने वाली है। पीएम मोदी ने बिना राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम लिए कहा कि अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार भी तो जमानत पर रिहा है। इस पर चर्चा नहीं, लेकिन भोपाल की उम्मीदवार जमानत पर हो तो ये बहुत बड़ा तूफान खड़ा कर देते हैं ये कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि उन सबको जवाब देने के लिए साध्वी प्रज्ञा एक प्रतीक है और यह कांग्रेस को महंगा पड़ने वाला है।

राजीव गांधी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने साध्वी का बच्चाक एक न्यूज़ चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में कही, उन्होंने कहा कि जब 1984 में इंदिरा गांधी की मृत्यु हुई, तब उनके बेटे ने कहा था कि जब एक बड़ा पेड़ गिरता है तो पृथ्वी हिलती है। इसके बाद, हजारों सिखों का नरसंहार हुआ। क्या यह कुछ लोगों द्वारा फैलाया गया आतंक नहीं था? इसके बावजूद उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया गया तब मीडिया ने कभी ऐसा सवाल नहीं पूछा, जैसा वह अब सवाल पूछ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि एक महिला और एक साध्वी को इस तरह प्रताड़ित किया गया, तब किसी ने अंगुली नहीं उठाई।

साध्वी को प्रताड़ित किया गया

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जिन लोगों को कोर्ट ने सजा दी है, उनको जाकर के लोग गले लगा रहे हैं। ऐसे लोगों को उसूल की बातें करने का हक नहीं है। एक महिला को वो भी एक साध्वी को इस प्रकार से प्रताड़ित किया गया। और मैं गुजरात में रहकर आया हूं। मैं कांग्रेस को भलीभांति समझ गया हूं। जैसे फिल्म की स्क्रिप्ट लिखते हैं। पहले कागज पर बैठकर स्क्रिप्ट लिखते हैं। हमारे यहां जितने एनकाउंटर हुए, सबको ऐसे ही चलाया गया। हर घटना को ऐसे खींचते थे और जोड़ देते थे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मैं गुजरात में रहता हूं, मैं कांग्रेस के सभी तौर-तरीकों को समझता हूं। कांग्रेस एक फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह, एक कहानी गढने का काम करती है। वो कुछ उठाएँगे, उसमें कुछ जोड़ेंगे, अपनी कहानी के लिए एक खलनायक जोड़ेंगे तकि कहानी का झूठा प्रचार किया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि गुजरात में जो भी एनकाउंटर होते थे, कांग्रेस उसी के अनुसार एक स्क्रिप्ट तैयार करती थी। जज लोया का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि उनकी मृत्यु प्राकृतिक थी, लेकिन कांग्रेस ने इसमें भी अपने हिसाब से एक कहानी बनाई और झूठ फैलाने का काम किया कि जज लोया की हत्या की गई है।

लोकसभा चुनाव में विपक्ष की चुनौती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी के लिए सबसे बड़े चुनौती खुद मोदी ही हैं। मैंने हमेशा खुद को पूरी जिंदगी चुनौती दी है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार, कांग्रेस इतनी कम सीटों से लड़ रही है। उनके पास उम्मीदवार तक नहीं हैं। उन्हें सहयोगियों के साथ चुनाव लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

कांग्रेस की न्याय योजना पर बालते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम देश के लिए सरकार चलाते हैं, अपनी पार्टी के लिए नहीं। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम जो कुछ भी करते हैं वह देश और देश के 130 करोड़ लोगों के लिए है।

 

Adv from Sponsors