1. हाथरस कांड: पांचवी बार पीड़िता के गांव पहुंची एसआईटी,आज शासन को सौंप सकती है रिपोर्ट।

2. बिहार चुनावः जेडीयू ने अपने कोटे की 122 सीटों की लिस्ट जारी की। 7 सीटों पर जीतनराम मांझी की हम लड़ेगी चुनाव।

3. बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जमुई से शूटर श्रेयसी सिंह को टिकट।

4. बिहार चुनाव 2020: BJP की दो टूक, बिहार NDA में वही रहेगा जो नीतीश कुमार का नेतृत्व स्वीकार करेगा।

5. एनडीए के साथ चुनाव ना लड़ने पर LJP को BJP की दो टूक, नहीं कर पाएंगे PM की फोटो का इस्तेमाल।

6. दिल्ली में कोरोना के 2676 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 39 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 2,95,236 हुए, अब तक 5581 की मौत।

7. राजस्थान में कोरोना को 2121 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 15 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 1,48,316 हुए, अब तक 1574 की मौत।

8. महाराष्ट्र में कोरोना के 12,258 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 370 की मौत हुई है। राज्य में अब तक 38,717 की मौत।

9. कृषि कानून को लेकर राहुल गांधी का हमला, कहा- मोदी की मार्केटिंग कर सकते हैं अडानी और अंबानी, किसान नहीं।

10. 15 अक्तूबर से खुलेंगे सिनेमाघर: एक सीट की दूरी, मास्क पहनना जरूरी; 50 फीसदी सीटें ही बुक होंगी।

11. देश में रिकवरी रेट 84 फीसदी है, एवरेज डेली पॉजिटिविटी रेट भी कम हुई है। पिछले कुछ दिनों में रिकवर हुए लोगों की संख्या नए मामलों की संख्या से ज्यादा हैः राजेश भूषण, सेक्रटरी, स्वास्थ्य मंत्रालय।

12. मेरे कार्यकाल के 15 साल पहले क्या स्थिति थी। कानून व्यवस्था की क्या स्थिति थी, सड़कें तक नहीं थीं, स्कूल, कॉलेजों की क्या हालत थी, सत्ता में आने के बाद हमने हर क्षेत्र में काम शुरू कियाः नीतीश कुमार।

13. चिराग को नीतीश कुमार का जवाब, जेडीयू के सहयोग से राज्यसभा पहुंचे रामविलास पासवान।

14. मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट। 8 मंत्रियों को दिया टिकट।

15. यूपी में हाहाकार के बाद बिजली कर्मचारियों की एकता लाई रंग, योगी सरकार ने तीन महीने टाला निजीकरण।

16. IPL: मुंबई ने लगाई जीत की हैट्रिक, राजस्थान को 57 रनों से हरा पहुंची टॉप पर

Adv from Sponsors