नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  ने आज दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के लिए रोड शो किया। इस रोड शो के बाद प्रियंका गांधी बिलकुल अलग अवतार में ही दिखाई दीं।प्रियंका गांधी पीएम मोदी पर खूब बरसीं, अपने रोड शो के बाद वो बेहद तल्ख अंदाज में दिखाएं दीं । उन्होंने कहा, ‘एक दिल्ली की लड़की आपको चुनौती दे रही है कि आखिरी के दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए और महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए।’

[KGVID]https://www.chauthiduniya.com/wp-content/uploads/20190508201423/priyanka-gandhi.mp4[/KGVID]

रोडशो के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, ‘आपने (बीजेपी) देश के नौजवानों से झूठे वादे किए, आप उन वादों पर चुनाव लड़िए।’ प्रियंका ने कहा कि उनकी हालत स्कूल के बच्चों की तरह हो गई है। ‘वे (बीजेपी) होमवर्क नहीं पूरा कर पाए हैं और अब स्कूल के बच्चों की तरह बहानेबाजी कर रहे हैं। क्या करें नेहरू जी ने मेरा पर्चा ले लिया, मैं क्या करूं इंदिरा जी ने कागज की कश्ती बना दी मेरे होमवर्क की और कहीं पानी में डुबो दी।’

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग 12 मई को होगी। सभी पार्टियों ने दिल्ली के चुनाव प्रचार में अपनी सारी ताकत झोंक दी है। दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से प्रत्याशी शीला दीक्षित के लिए चुनाव प्रचार करने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची थीं। प्रियंका का यह रोड शो दिल्ली के सीलमपुर से शुरू हुआ है जो यमुना विहार पर खत्म होगा। इस दौरान एक बार फिर प्रियंका का बच्चों के प्रति प्यार देखने को मिला। प्रियंका से एक बच्ची मिलना चाहती थी तो उसे वाहन पर चढ़ा लिया गया और प्रियंका ने उस बच्ची को अपनी गोद में बिठा लिया।

Adv from Sponsors