सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री इमरती देवी का है. इस वीडियो में इमरती देवी मंच पर हैं लेकिन मंत्री साहिबा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ठीक से अपनी स्पीच तक नहीं पढ़ पाईं. काफी देर रुकने के बाद कलेक्टर आगे आए और उन्होंने उनकी स्पीच पूरी की. अब मंत्री साहिबा का यह वीडियो तेजी से लोगों के बीच वायरल हो गया।
वीडियो ग्वालियर के एसएएफ ग्राउंड में तब लोगों ने शूट किया जब मंत्री इमरती देवी 26 जनवरी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर आईं थीं. उन्हें झंडा वंदन के बाद अपनी स्पीच पढ़नी थी. मगर आगे क्या हुआ वो सब वीडियो में है.
इमरती देवी ने अपनी वो भद्द पिटवाई की उन्हें कार्यक्रम को बीच में छोड़कर जाना पड़ा. हालाँकि मंत्री जी अपने स्पीच लिख कर भी लाई थीं. किसी तरह खींच तान के मंत्री जी महज़ दो ही लाइन पढ़ पाईं. लेकिन जो लिखा था वो भी गलत पढ़ गईं. मंत्री जी तो निर्माण शब्द पर काफी देर तक अटकीं रहीं.
बाद में मंत्री जी ने यह कहते हुए संदेश पढ़ना छोड़ दिया कि कलेक्टर साहब पढ़ेंगे. जिसके बाद बाकी का संदेश वहां मौजूद ग्वालियर के कलेक्टर भरत यादव ने पढ़ा.
मध्य प्रदेश की मंत्री इमरती देवी महज़ 12वीं पास हैं और डबरा विधानसभा सीट से लगातार तीन चुनावों में जीत दर्ज करती आईं हैं. इस बार भी वो भारी मतों से जीत कर विधान सभा पहुंची हैं. इमरती देवी को कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की खास कहा जाता है












