मानसून ने मुंबई में दस्तक दे दी है। शहर में तेज बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में पानी जमा हो गया है। मौसम विभाग मुंबई के डिप्टी डायरेक्टर जनरनल डॉ. जयंत सरकार के मुताबिक सामान्य तौर पर मुंबई में मानसून हर साल 10 जून को पहुंचता है। लेकिन इस बार समय से एक दिन पहले दस्तक दे दी है। मुंबई में भारी बारिश को देखते हुए लोकल ट्रेन सेवा को कुर्ला और CSMT स्टेशन के बीच सुबह 9.50 बजे से रोक दिया गया है।

आईएमडी पुणे के वैज्ञानिक केएस होसलीकर ने ट्वीट किया कि आज मुंबई में मानसून की शुरुआत होने की संभावना है। 11 जून के आसपास बंगाल की उत्तरी खाड़ी और इसके आस-पास के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव के तहत, पूर्वी भारत और इससे सटे मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अलग-अलग से लेकर छिटपुट भारी वर्षा के साथ व्यापक रूप से व्यापक वर्षा गतिविधि होने की संभावना है।

मुंबई में भारी बारिश के बीच आज समुद्र में सुबह 11.45 बजे हाईटाइड आ सकता है। इस दौरान 4 से 5 मीटर की लहरें उठने की संभावना है।अगले कुछ दिन में मानसून तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के बचे हुए सभी हिस्सों में सक्रिय हो जाएगा। अगले 4-5 दिन में छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार, झारखंड, गुजरात, तेलंगाना समेत करीब 14 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून के बाद पूर्वी भारत और उससे लगे मध्य भारत में खास कर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगीय क्षेत्र में, 11 जून को बंगाल और बिहार, 11-12 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है।

 

 

 

Adv from Sponsors