भोपाल। तीन कार्यकाल का सफल निर्वहन, चौथी पारी में भी कामयाब कदम रख रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की खासियतों में उनका आम लोगों से सीधा संवाद भी बड़े मायने रखता है। खुद को प्रदेश की हर महिला का भाई, किसानों का बेटा और युवा वर्ग का मामा कहने वाले शिवराज सिंह चौहान अपनी आदतों में शुमार कर चुके सबसे मिलने का मोह अब भी नहीं छोड़ पाते। शुक्रवार भी यही नजारे देखने को मिले। मुख्यमंत्री शिवराज शुक्रवार को सांची के करीब स्थित पग्नेश्वर में बाढ़ पीड़ितों के हाल जानने पहुंचे थे। हेलपैड से निकलकर जब वे कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने लगे तो कुछ दूरी पर महिलाओं के एक जत्थे ने उनका रास्ता रोक लिया। शिवराज वाहन से उतरे, सबकी बात सुनी, आश्वासन दिया, बोले मामा है तो टेंशन क्या…?

यहां से चलकर सांची चौराहा, थोड़ा आगे बढ़कर पुल के पास और करीब दो किलो मीटर के रास्ते में चार बार रोके जाने पर भी शिवराज विचलित नहीं हुए और हर जगह रुककर उन्होंने लोगों से बात की। खेत में जाकर फसलों की हालत भी देखी। इसके बाद पाग्नेश्वर में जाकर लोगों से उनके हाल जाने। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां आयोजित जन संवाद कार्यक्रम भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से वादा किया कि उनके कर्ज माफी के मामले जल्दी निपटाए जायेगे।

गौरतलब है कि पूरे कार्यक्रम की बागडोर क्षेत्रीय विधायक और मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी के पुत्र रौनक चौधरी ने संभाल रखी है। वे पूरे समय मुख्यमंत्री शिवराज के साथ रहे और उन्हें क्षेत्र के हालात बताए।

खान आशु

Adv from Sponsors